फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सिल्वर बेल्स स्कूल के निशानेबाजों लखनऊ में जीते 17 पदक

सिल्वर बेल्स स्कूल के निशानेबाजों लखनऊ में जीते 17 पदक

Fri, 18 Aug 2017 01:17 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
सिल्वर बेल्स स्कूल के निशानेबाजों लखनऊ में जीते 17 पदक
सिल्वर बेल्स स्कूल के निशानेबाजों लखनऊ में जीते 17 पदक
विज्ञापन

शामली। लखनऊ में आयोजित छह दिवसीय यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शामली के निशानेबाजों ने पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। सभी विजेताओं का स्वागत करते हुए बधाई दी।

लखनऊ में नौ अगस्त से 14 अगस्त तक यूपी स्टेट रायफल एसोसिएशन द्वारा 19 वी यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। प्रदेश के सभी जिलों के स्कूलों के लगभग 800 प्रतियोगियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में शामली जिले के सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल की टीम ने भी हिस्सा लिया। स्कूल के कोच संदीप नामदेव ने बताया कि स्कूल की टीम ने 17 मेडल जीते, जिसमें सात गोल्ड, छह सिल्वर व चार ब्रोंज मेडल शामिल है। तान्या मलिक ने जूनियर रायफल पीप साइट महिला वर्ग में व्यक्तिगत गोल्ड मेडल प्राप्त किया। रिधा गोयल ने आईएसएसएफ पीप साइट रायफल महिला वर्ग में ब्रोंज मेडल, साक्षी बालियान ने एयर रायफल टीम वर्ग में गोल्ड व व्यक्तिगत वर्ग में ब्रोंज मेडल, वंशिका मलिक ने भी अपने वर्ग में एक गोल्ड व एक ब्रोंज मेडल, यश निर्वाल ने भी अपने वर्ग में टीम में गोल्ड व व्यक्तिगत वर्ग में ब्रोंज, कौशिकी मलिक, निकिता सिंह, आकाश चौधरी, हर्षित धीमान ने अपने वर्ग टीम में गोल्ड मेडल जीते। मानव मित्तल, लक्ष्य पंवार, नमन गौतम, कशिश हुडडा व विधि पंवार ने अपने वर्ग की टीम वर्ग में सिल्वर मेडल जीते। इस अवसर पर शामली के विधायक तेजेन्द्र निर्वाल ने स्कूल पहुंचकर कोच संदीप नामदेव व सभी निशानेबाजों को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रबंधक समिति के सदस्य अजय संगल, अरुण बंसल, अतुल बंसल एवं अनिल गोयल व प्रधानाचार्य डाक्टर एके गोयल ने भी सभी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed