{"_id":"598f53a54f1c1b966c8b4bf4","slug":"41502565285-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाएगी पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाएगी पालिका
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान
कैराना (शामली)। कस्बे के मुख्य पानीपत खटीमा राजमार्ग पर सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण के चलते हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। बेगमपुरा बाजार, चौक बाजार, जोडुआं कुआं, सराफा बाजार, मोहल्ला गुंबद, पुराना बाजार में अतिक्रमण व रेहड़ी ठेली के कारण लोगों का बाजारों से निकलना दुश्वार हो जाता हैं। यूपी में भाजपा सरकार बनने के तीन दिन बाद ही तत्कालीन कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बाजारों से अतिक्रमण हटवा दिया था, लेकिन बाद में पुलिस द्वारा मामले से मुंह मोड़ लेने पर अतिक्रमण फिर से अपने चरम पर पहुंच गया। जिसके चलते शनिवार को नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद कासिम अंसारी ने कस्बे के बाजारों में रिक्शा लाउडस्पीकर द्वारा अनाउंस कराते हुए चेतावनी जारी की कि अगर कोई दुकानदार अतिक्रमण करता पाया गया तो उसका सामान जब्त करने के साथ ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।