{"_id":"598e026e4f1c1b5c688b464d","slug":"41502478958-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुडाना और कसेरवा में कटी महिलाओं की चोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुडाना और कसेरवा में कटी महिलाओं की चोटी
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
गांव कुड़ाना और कसेरवा में एक महिला और एक युवती की चोटी कट गई। घटनाओं से पैदा हुए अंधविश्वास के कारण लोग टोना टोटका करने में लगे हैं।
कुड़ाना गांव निवासी हारुन की बेटी सीमा दोपहर कमरे में सो रही थी। इसी दौरान उसकी चोटी कट गई। वह चिल्लाई, तो परिवार के लोग कमरे में पहुंचे। वहां सीमा बेहोश पड़ी मिली। चिकित्सक को बुलाकर उपचार कराने के बाद वह होश में आई। उधर, गांव कसेरवा में ओमपाल की पत्नी रचना दोपहर जब खाना बना रही थी, तभी उसकी चोटी कट गई। वह चिल्लाई और बेहोश हो गई। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। चोटी कटने की घटना को लेकर गांव में दहशत बनी रही। गांव में लोग अफवाहों के चलते अपने घरों के दरवाजों पर नीम की टहनी तथा हल्दी के छापे लगाकर टोने टोटके कर रहे हैं।