फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   छात्राओं को समझाया योग और पौधों का महत्व

छात्राओं को समझाया योग और पौधों का महत्व

Wed, 02 Aug 2017 12:26 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं को समझाया योग और पौधों का महत्व
शामली।
विज्ञापन

भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एंव पंतजलि योग समिति के तत्वाधान में क्षेत्र के गांव किवाना में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ बसपा पूर्व विधायक बलबीर सिंह मलिक ने फीता काटकर किया। योगाचार्य ने सभी साधकों को योग आसन का अभ्यास कराते हुए उसके लाभ बताए। जिसके बाद पौधरोपण कार्य किया गया।

मंगलवार को क्षेत्र के गांव किवाना स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज में योग शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें योगाचार्य जिला प्रभारी करन सिंह ने सभी छात्राओं को विभिन्न प्रकार के योग आसनों का अभ्यास कराते हुुए उनसे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्राओं को प्राणायाम, कपालभांति, अनुुलोम विलोम, ताड़ासन, चक्रासन, शीर्षासन व सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। उन्होंने छात्राओं को बताया कि योग करने से मानसिक तनाव दूर होता है जिस कारण पढ़ाई में ध्यान और स्वस्थ शरीर रहता है। उन्होंने बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। सभी छात्राओं को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। जिसके बाद कॉलेज प्रांगण में सभी ने मिलकर पौधरोपण किया। जिसमें संस्था की ओर से एलोवेरा व अन्य औषधीय पौधे रोपित कर उनसे होने वाले फायदों के बारे में समझाते हुुए पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बलबीर सिंह मलिक व संचालन प्रवीण शर्मा ने किया। इस दौरान समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed