फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   उद्यमियों और व्यापारियों ने गिनाई समस्याएं

उद्यमियों और व्यापारियों ने गिनाई समस्याएं

Sat, 29 Jul 2017 12:42 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
उद्यमियों और व्यापारियों ने गिनाई समस्याएं
शामली।
विज्ञापन

जिला उद्योग बंधु और व्यापार बंधु की बैठक में उद्यमियों और व्यापारियों ने विभिन्न समस्याएं उठाईं। ट्रिपिंग से होने वाली समस्या से निजात दिलाने तथा मीटरों की एमआरआई कराने की मांग की गई।
शुक्रवार दोपहर कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला उद्योग बंधु-व्यापार बंधु की बैठक हुई। जिसमें डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि उद्यमियों की छोटी छोटी समस्याएं हैं, जिनका निस्तारण करने भी ज्यादा समय नहीं लगना चाहिए। बैठक में जितने भी बिंदू शामिल किए जाएं, उन पर निर्धारित समय में निस्तारण करना तय किया जाए। यदि इसमें लापरवाही बरती जाती है, तो संबंधित विभागीय अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन शामली चैप्टर के चेयरमैन वेदप्रकाश आर्य ने कहा कि मुजफ्फरनगर मार्ग पर विद्युत आपूर्ति औद्योगिक फीडर से नहीं हो पा रही है, जबकि फीडर बनकर तैयार हो चुका है। इस पर विद्युत निगम के अधिकारियों ने कहा कि कुछ तकनीकी कमी रह गई है, जिसे जल्दी ही ठीक कराकर 15 दिन के भीतर आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन

उद्यमी अशोक बंसल ने कहा कि औद्योगिक फीडरों के लिए मिलनी वाली आपूर्ति में बार बार ट्रिपिंग होती है, जिससे काफी परेशानी हो रही है। वहीं, शामली इंडस्ट्रियल एस्टेट मेन्यू फेक्चर्स एसोसिएशन के अंकित गोयल ने बीएसएनएल के लैंड लाइन एवं मोबाइल अक्सर खराब रहने की समस्या बताई। डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें। औद्योगिक क्षेत्र में सड़क किनारे झाड़ियों की कटाई, अतिक्रमण हटवाने, विद्युत आपूर्ति एवं नाले नालियों में पानी की निकासी आदि हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों ने वाहनों की पार्किंग व्यवस्था न होने कारण ट्रैफिक जाम लगने, रोडवेज डिपो का निर्माण कराने, शहर के अंदर टूटी हुई सड़कों की मरम्मत कराने तथा डग्गामार वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई। इस दौरान वाणिज्यकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर एके दोहरे, जिला उद्योग केंद्र के डीसी परमहंस मौर्य के अलावा अशोक बंसल, प्रविंद्र जैन, वेदप्रकाश आर्य, अशोक मित्तल, मयंक जैन, अंकित गोयल, प्रवीण गर्ग, नरेंद्र अग्रवाल, चरत बंसल, सुखचेन वालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed