{"_id":"597a378c4f1c1b96628b4a00","slug":"41501181836-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान- सचिव पर लगाए गंभीर आरोप,कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान- सचिव पर लगाए गंभीर आरोप,कार्रवाई की मांग
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान और सचिव पर विकास कार्यों में घालमेल का आरोप
शामली/ बाबरी। बाबरी ग्राम पंचायत के 12 सदस्यों ने जिलाधिकारी से ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव के विरुद्ध अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की अधिकारियों से मांग की।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में बाबरी ग्राम पंचायत के डीएम इंद्र विक्रम सिंह को एक शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि वह सभी निर्वाचित सदस्य हैं। ग्राम पंचायत नियावली के अनुसार शपथ ग्रहण के बाद अभी तक ग्राम प्रधान -पंचायत सचिव द्वारा ग्राम पंचायत सदस्यों की कोई भी बैठक नही बुलाई है। ग्राम विकास समितियों का गठन व बैठक नहीं होने से कोई भी सुझाव- अनुमोदन आज तक नहीं हुआ है। विकास कार्यों में अनियमितताएं व धांधली बरती गई हैं। यहां तक की अपात्रों के शौचालय बनवाए गए हैं। आरोप है कि शौचालय मानक के अनुसार नहीं बनाए गए है। ग्राम पंचायत सदस्यों ने ग्राम प्रधान एंव सचिव बाबरी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। डीएम को ज्ञापन देने वालों में संतोष देवी, राखी, रहमतशाह, संजय कुमार, राजेंद्र, रेशमा, विवेक, नादर, अमर सिंह, जयवीर, दीन मोहम्मद, शहजाद शामिल रहे हैं। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान बाबरी -ग्राम पंचायत सचिव के विरुद्ध डीपीआरओ द्वारा जांच कराई जाएगी।
पहले भी वित्तीय अधिकारों पर रोक लगी थी
शामली । बाबरी ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ जिला पंचायत की बैठकों में विकास कार्यों में धांधली एवं अनियमितताओं के आरोप गूंजे थे। आरोपों की जांच के लिए जांच कमेटी की गठित की गई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रधान के वित्तीय धनराशि पर डीएम शामली द्वारा पूर्व रोक लगा चुकी थी।