{"_id":"597256014f1c1bdc798b460b","slug":"41500665345-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल महिला की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल महिला की उपचार के दौरान मौत
Updated Sat, 22 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घायल महिला की उपचार के दौरान मौत
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे पर बुढा़ना थाना क्षेत्र में लोई नहर पुल के पास हादसे में घायल महिला की शामली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
बुढ़ाना क्षेत्र के गांव इटावा निवासी संगीता (27 ) अपने पति बिजेंद्र के साथ शुक्रवार सुबह बाइक से फुगाना की तरफ आ रही थी। लोई नहर पुल के पास पहुंचने पर संगीता की चुनरी बाइक के पहिये में आ गई, जिस कारण संगीता काफी दूर तक घिसटती चली गई। गंभीर रूप से घायल होने पर संगीता को शामली के बुढ़ाना रोड स्थित अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान दोपहर बाद उसकी मौत हो गई। संगीता की मौत से उसके परिवार में मातम पसर गया। अस्पताल कर्मियों ने मामले की सूचना शामली कोतवाली पुलिस को दी, जिसके बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।