{"_id":"5967c36d4f1c1b21268b4692","slug":"41499972461-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगे भोलेनाथ, पीछे आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगे भोलेनाथ, पीछे आदित्यनाथ
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
आगे भोलेनाथ और पीछे आदित्यनाथ
शामली। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों के परिधान में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी छाए हुए हैं। कांवड़ियों की टीशर्ट पर आगे भगवान शिव की तस्वीर, तो पीछे की तरफ योगी आदित्यनाथ की तस्वीर वाली टीशर्ट की खूब मांग हो रही है।
कांवड़ियों के नए नए रूप देखने को मिल रहे हैं। कोई तिरंगा कांवड़ ला रहा है, तो कोई झालरों से सजी कांवड़ लेकर शिवालय की तरफ जा रहा है। कांवड़ लाने के दौरान श्रद्धालु विशेष परिधान ग्रहण करते हैं, जिसमें टीशर्ट, गले में अंगोछा और सिर पर रंग बिरंगी टोपी भी देखने को मिल रही है। इसके अलावा कुछ श्रद्धालु हाथों में हॉकी स्टिक लेकर चल रहे हैं, तो कोई अपने परिवार के बुजुर्गों के लिए बेंत लेकर आया है।
खास बात यह है कि कांवड़ियों की वेशभूषा में इस बार भोलेनाथ के साथ ही योगी आदित्यनाथ भी छाए हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर वाली टीशर्ट की खूब मांग हो रही है। हरियाणा के काराडोस निवासी प्रतीक बृहस्पतिवार को अपने परिवार के साथ कांवड़ लेकर शामली पहुंचा। प्रतीक ने भोलेनाथ और योगी आदित्यनाथ वाली टीशर्ट पहन रखी थी। इसके अलावा भी बहुत से कांवड़ियां इस टीशर्ट को पहनकर चल रहे हैं। वहीं, काफी संख्या में कांवड़ियां पर राष्ट्रभक्ति का रंग भी देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
टीशर्ट की कीमत 120 रुपये
योगी आदित्यनाथ और भगवान भोलेनाथ की तस्वीर वाली टीशर्ट की कीमत बाजार में 120 रुपये है। सिर्फ भोलेनाथ वाली टीशर्ट की कीमत 100 रुपये है। यह टीशर्ट नायलॉन से बनी हैं, जबकि सादी कॉटन की टीशर्ट 50 रुपये तक बिक रही है। अंगोछा 25, 35 और 50 रुपये तक बेचा जा रहा है। इसके अलावा झंडे भी तीन प्रकार के बेचे जा रहे हैं, जिनमें सबसे छोटा 25 रुपये, मध्यम 50 और सबसे बड़ा झंडा 75 रुपये में बेचा जा रहा है।