{"_id":"5959404a4f1c1b3b168b4b6d","slug":"41499021386-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी चला पालिका का महाबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी चला पालिका का महाबली
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध निर्माण ध्वस्त कराया
कैराना। पानीपत-खटीमा राजमार्ग के चौड़ीकरण व डिवाइडर बनाने के लिए पालिका द्वारा अवैध निर्माण तुड़वाने का काम तीसरे दिन भी चला। पालिका ने तीसरे दिन जेसीबी से ध्वस्त की गई दुकानों का मलबा उठवाया।
पानीपत-खटीमा राजमार्ग के चौड़ीकरण व बीच में डिवाइडर बनाने का दूसरे चरण का काम तेजी के साथ किया जा रहा है। पिछले दो दिनों में जेसीबी ने काली सड़क से साढे़ छह मीटर के दायरे में आने वाली 20 से अधिक अवैध दुकानों व मकानों को ध्वस्त कर दिया था। वहीं, रविवार को तीसरे दिन सुबह से ही जेसीबी मशीन के द्वारा ध्वस्त की गई दुकानों व मकानों का मलबा उठा कर ट्रकों द्वारा अन्य स्थान पर भेजा जाने लगा। इसके अलावा जेसीबी द्वारा साफ की गई कच्ची सड़क पर पत्थर का रोड़ा डालने का काम भी तेजी के साथ किया गया। एक साल के अंतराल के बाद कांधला तिराहे से सीओ ऑफिस तक डिवाइडर लगाने का काम शुरू किया गया है।