फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   400 crores to establish PAC Battalion Camp and Firing Range

400 करोड़ से होगी पीएसी बटालियन कैंप और फायरिंग रेंज की स्थापना

Wed, 03 Nov 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
400 crores to establish PAC Battalion Camp and Firing Range
शामली। कैराना क्षेत्र के ऊंचा गांव और गुर्जरपुर में 400 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से पीएसी बटालियन कैंप और फायरिंग रेंज की स्थापना होगी। शासन स्तर पर इसका एस्टीमेट शासन में तैयार हो रहा है।
विज्ञापन

2018 में लोकसभा उपचुनाव में शामली में आरके पीजी कॉलेज में चुनावी सभा में मुख्यमंत्री ने कैराना और कांधला के बीच पीएसी बटालियन कैंप और फायरिंग रेंज की स्थापना की घोषणा की थी। जिला प्रशासन ने ऊंचा गांव में इसके लिए भूमि चयन करके शासन से किसानों से मुआवजा धनराशि का एस्टीमेट मांगा था। डेढ़ साल पहले सीएम शामली पुलिस लाइन की आधारशिला रखने आए थे। उस समय किसानों को मुआवजा धनराशि वितरित न होने के चलते कैराना क्षेत्र के ऊंचा गांव में पीएसी कैंप और फायरिंग रेज की स्थापना की आधारशिला कार्यक्रम नहीं हो पाया था। अब सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री आगामी आठ नवंबर को शामली जिले में आ रहे हैं। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से पीएसी बटालियन कैंप और फायरिंग रेंज की स्थापना का एस्टीमेट शासन में तैयार हो रहा है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री आने से पहले पीएसी कैंप फायरिंग रेंज का एस्टीमेट शासन से जिला मुख्यालय पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कैराना का करेंगे दौरा
कैराना में होने में वाले कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर बृहस्पतिवार को प्रदेश के गन्ना सुरेश राणा, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, एमएलसी वीरेंद्र सिंह कैराना क्षेत्र के ऊंचागांव, गुर्जरपुर और कैराना विजय पथिक महाविद्यालय में आयोजित सभास्थल का जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जायजा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अनीता सहगल करेंगी संचालन
31 अक्तूबर को कुशीनगर में प्रधानमंत्री की सभा का संचालन वाराणसी की डॉ. अनीता सहगल ने किया गया था। आठ नवंबर को मुख्यमंत्री की होने वाली सभा का संचालन भी करेंगी। स्थानीय प्रशासन ने इसके लिए मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed