फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   4.50 lakhs shot to railway and roadways

रेलवे और रोडवेज को 4.50 लाख का फटका

Sun, 22 Mar 2020 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
4.50 lakhs shot to railway and roadways
शामली रोडवेज बस अडडे बस की इन्तजार में बैठा यात्री - फोटो : SHAMLI
शामली। कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रधानमंत्री के जनता कर्फ्यू के दौरान ट्रेन, रोडवेज, प्राईवेट बसों का संचालन बंद होने से रेलवे को दो लाख और रोडवेज बसों को ढाई लाख रुपये की आय प्रभावित हुई है। रेलवे स्टेशन यूपी रोडवेज बस अड्डे वीरान पडे़ रहे।
विज्ञापन

दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार पर जनता एक्सप्रेस और उदयपुर-हरिद्वार, एक्सप्रेस ट्रेन समेत दिल्ली से शामली और शामली से दिल्ली के लिए 22 पैसेंजर ट्रेनें चलती है। शामली से दिल्ली और शामली से सहारनपुर के लिए प्रतिदिन 35 हजार सवारियां ट्रेनों में यात्रा करते हैं। प्रतिदिन शामली रेलवे स्टेशन से सवारियों के आरक्षण से एक लाख रुपये और टिकट बिक्री से एक लाख मिलाकर प्रतिदिन कुल दो लाख रुपये की आय होती है। रविवार को कोरोना वायरस के बचाव के लिए प्रधानमंत्री के जनता कर्फ्यू के सुबह सिर्फ उदय पुर से शामली होकर हरिद्वार के लिए स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन जरूर हुआ। शेष सभी ट्रेनें सुबह चार बजे से लेकर रात्रि दस बजे तक स्थगित रही। वाणिज्यकर निरीक्षक राज रतन सिंह ने बताया कि ट्रेनों के संचालन बंद रहने से रेलवे को दो लाख रुपये की आय प्रभावित हुई है। इसी प्रकार यूपी रोडवेज के शामली बस अड्डे से 23 रोडवेज बसों का संचालन होता है। जनता कर्फ्यू के दौरान रोडवेज बसों का संचालन बंद होने से ढाई लाख रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन

डीएम एसपी ने शामली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया
शामली। डीएम जसजीत कौर और एसपी विनीत जायसवाल ने पूर्वाह्न 11.30 बजे शामली रेलवे स्टेशन पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। सफाई व्यवस्था का संतोष जनक जवाब न देने पर नाराजगी प्रकट की। उन्होंने रुटीन में प्लेट फार्मों, प्रतिक्षालयों, रेलवे पुल, आरक्षण केंद्रों पर ट्रेनों की सीटों, पटरियों पर सैनिटाइजर का प्रयोग करने का निर्देश दिए। इस मौके पर स्टेशन मास्टर निखिल राठी और वाणिज्य निरीक्षक राज रतन सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस से बचने के लिए रेलवे स्टेशन पर पोस्टर लगाए गए है। अनाउस कराकर कोरोना से बचाव के लिए सवारियों को जागरूक किया जा रहा है। हर चार चार घंटे पर रेलवे स्टेशन पर सफाई की जा रही है।

शामली सुनसान पडा शिव चौक

शामली सुनसान पडा शिव चौक- फोटो : SHAMLI

शामली रोडवेज बसअडडे पर बस की इन्तजार में बैठा यात्री

शामली रोडवेज बसअडडे पर बस की इन्तजार में बैठा यात्री- फोटो : SHAMLI

शामली  में  रेलवे स्टेशन पर खडी ट्रेन

शामली में रेलवे स्टेशन पर खडी ट्रेन- फोटो : SHAMLI

शामली  में  रेलवे स्टेशन पर खडी ट्रेन

शामली में रेलवे स्टेशन पर खडी ट्रेन- फोटो : SHAMLI

शामली  में  रेलवे स्टेशन पर खडी ट्रेन

शामली में रेलवे स्टेशन पर खडी ट्रेन- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed