फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   38 cases filed in power station in Shamli

शामली में बिजली थाना क्रियाशील हुआ, 3

Fri, 06 Dec 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
38 cases filed in power station in Shamli
शामली के मोहल्ला गुलशन नगर में खुला विद्युत चोरी निरोध पुलिस थाना। - फोटो : SHAMLI
शामली में बिजली थाने में 38 मुकदमे दर्ज
विज्ञापन

शामली। बिजली चोरी से संबधित मुकदमे दर्ज कराने के लिए पुलिस थानों में नहीं जाना पड़ेगा। जिला मुख्यालय पर दिल्ली रोड स्थित सलेक बिहार में बिजली थाना पिछले छह दिनों से क्रियाशील हो गया है। छह दिनों में बिजली संबधित 38 मुकदमे ऑनलाइन दर्ज हो चुके हैं।
शासन की ओर से पिछले एक साल से जिला मुख्यालय पर बिजली थाना स्थापित करने की तैयारी चल रही थी। विद्युत निगम ने विभाग के जिलास्तरीय अधिकारियों द्वारा दिल्ली रोड स्थित सलेकविहार में बिजली थाने के लिए किराए पर भवन लिया था। शासन स्तर पर बिजली थाने में एक थाना प्रभारी दो हेडकांस्टेबल की नियुक्ति कर दी गई है। 30 नवंबर से बिजली थाना क्रियाशील हो गया है। बिजली थाना प्रभारी सुनील कुमार को बनाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि बिजली से संबधित मुकदमे आन लाइन दर्ज किए जा रहे हैं। थाने में वाहन की व्यवस्था के लिए टेंडर हो चुका है। जल्दी ही बिजली थाने को वाहन उपलब्ध हो जाएगा। थाने में सिर्फ बिजली के अफसर मुकदमा दर्ज करा सकेंगे। बिजली ट्रांसफार्मर अन्य चोरी के मुकदमे आम उपभोक्ता पुलिस थानों में दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन

बिजली थाने में तीन एसआई और 10 सिपाही मांगे
शामली। बिजली थाना प्रभारी ने बताया कि तीन उपनिरीक्षक व दस सिपाही का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। जल्द ही तीन उपनिरीक्षक, व दस सिपाही की तैनाती हो जाएगी। बिजली थाने का मेरठ को मुख्यालय घोषित किया गया है। वहां पर सीओ, एएसपी, एसपी संबधित अफसर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed