{"_id":"585582c44f1c1b896064c4d1","slug":"3538-will-tet-exam-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":" 3538 अभ्यर्थी देंगे टीईटी परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3538 अभ्यर्थी देंगे टीईटी परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 18 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शहर में टीईटी परीक्षा 2016 के लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा 19 दिसंबर को दो पालियों में आयोजित कराई जाएगी। जिसके लिए रविवार को अनुक्रमांक के अनुसार सीटिंग प्लान लगा दिया जाएगा। जिसमें शहर में चारों केंद्रों पर 3538 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
शनिवार को डीआईओएस एमएम सिद्दीकी ने बताया कि 19 दिसंबर को होने वाली यूपी टीईटी परीक्षा 2016 के लिए शहर में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। जिसमें चारों सेंटर पर कुल 3538 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रथम पाली में उच्च प्राथमिक के 2440 अभ्यर्थी व द्वितीय पाली में प्राथमिक स्तर के 1098 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
जिसमें शहर के आरके पीजी कॉलेज में दो पालियों में परीक्षा होगी। प्रथम पाली में 800 उच्च प्राथमिक स्तर व द्वितीय पाली में 298 प्राथमिक स्तर के अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। आरके इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में 800 व द्वितीय पाली में भी 800 अभ्यर्थी देंगे। जबकि वीवी पीजी कॉलेज में एक ही पाली में परीक्षा होगी। जिसमें प्रथम पाली में 600 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे।
विज्ञापन
वही प्रथम पाली में हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में भी 240 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी के लिए एसपी से पत्र भेजकर सुरक्षाकर्मियों की मांग की गई।
परीक्षा केंद्रों पर नकल की निगरानी के लिए हर केंद्र पर प्रशासन एवं विभाग की ओर से एक एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उन्होंने सभी सेंटरों पर ड्यूटी देने वाले टीचर व कर्मचारियों को परीक्षा के समय ही अपने अपने खाते की पासबुक की फोटो कॉपी आईएफसी कोड सहित लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिससे सभी की जल्द से जल्द ड्यूटी का मानदेय उनके खातों में भेजा जा सके। एसपी अजयपाल से पत्र भेजकर 20 दिसंबर को इलाहाबाद में परीक्षा कॉपी भेजने के लिए सुरक्षा के इंतजाम करने के लिए अपील की।