फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   35 lakhs of English liquor recovered from truck, driver arrested

ट्रक से 35 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

Tue, 24 Dec 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
35 lakhs of English liquor recovered from truck, driver arrested
ट्रक से 35 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन

झिंझाना। पुलिस ने मेरठ-करनाल हाईवे स्थित बिडौली चेक पोस्ट पर करनाल की ओर से आए दस टायरा ट्रक से छिपाकर ले जाई जा रही 690 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने बरामद शराब की कीमत करीब 35 लाख रुपये होना बताया है। पुलिस ने ट्रक और शराब को सीज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

सोमवार की सुबह बिड़ौली चेकपोस्ट पर दरोगा देवेंद्र शर्मा ने करनाल की ओर से आए दस टायरा ट्रक को चेकिंग के लिए रोकने का इशारा किया। पुलिस को देेेखकर चालक ट्रक को लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसके अंदर भरे डिटर्जेंट पाउडर के बोरों के नीचे छिपाई गई हरियाणा मार्का की विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 690 पेटी बरामद हुई। थाना प्रभारी सुशील कुमार दूबे ने बताया की पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 35 लाख रुपये है। इस मामले में ट्रक चालक तनवीर निवासी गांव बलवा थाना कोतवाली शामली को गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रक और बरामद शराब को सीज कर दिया गया है। आरोपी चालक का आबकारी अधिनियम के तहत चालान कर दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि चालक ने पूछताछ में बताया कि शराब को हरियाणा के अलीपुरा से लेकर बिहार के हाजीपुरा ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed