फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   34 corona infected including four women found

चार महिलाओं सहित 34 कोरोना संक्रमित मिले

Fri, 04 Feb 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
34 corona infected including four women found
चार महिलाओं सहित 34 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

शामली। जिले में चार महिलाओं और एक युवती सहित 34 और कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 69 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब जिले मेें सक्रिय केस की संख्या घटकर 375 रह गई है।
जिले में कोरोना संक्रमण कम हो रहा है। बुधवार को 36 नए संक्रमित मिले थे। बृहस्पतिवार को 34 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. जाहिद अली त्यागी का कहना है कि कोरोना संक्रमण कम हुआ है, लेकिन खतरा नहीं टला है। लोगों को अभी भी कोरोना से बचाव के लिए पूरी तरह से सावधानी बरतने की जरूरत है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए और घर से बाहर निकलने पर फेस मास्क अवश्य लगाए और हाथों को साबुन या सैनिटाइजेशन से साफ करते रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को 34 संक्रमित मिले हैं। इनमें चार महिलाएं और एक युवती शामिल हैं। गांव भूरा, मन्ना माजरा, ऊंचा गांव व बंतीखेड़ा में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला है। कैराना में तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। गांव कंडेला में चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि जिले में अब सक्रिय केस की संख्या घटकर 375 रह गई है। सभी कोरोना संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed