फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   34 candidates in the electoral arena

चुनावी अखाड़े में अब 34 प्रत्याशी

Thu, 26 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Thu, 26 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
34 candidates in the electoral arena
elecation - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। विधानसभा चुनाव के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच में नौ नामांकन पत्र कमी पाए जाने पर निरस्त कर दिए गए। अब चुनावी मैदान में तीनों सीटों पर 34 प्रत्याशी रह गए हैं। वहीं, 27 जनवरी को नामांकन पत्र वापस लेने का           समय है, जिसके बाद चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी हो जाएगी। साथ ही चुनाव चिह्न भी आंवटित किए जाएंगे।
विज्ञापन


जिले की कैराना, शामली और थानाभवन तीनों सीटों के लिए 43 लोगों ने चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र जमा कराए थे। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच का दिन निर्धारित था। इसके चलते कैराना विधानसभा सीट से आरओ एसडीएम कैराना भानुप्रकाश यादव ने जांच के बाद इस सीट से मुरसलीन का नामांकन पत्र कमी पाए जाने पर निरस्त कर दिया। अब कैराना सीट पर 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। 
विज्ञापन


वहीं, थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम ऊन विजय प्रकाश तिवारी ने प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की। जांच में मुशर्रत बेगम, कंवरपाल सिंह, नसीम, अमरपाल सिंह और मुस्तकीम का नामांकन पत्र निरस्त किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाभवन सीट पर 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा शामली विधानसभा क्षेत्र से सरफराज खान, डॉक्टर नसरीन, मोहम्मद इनाम के नामांकन
पत्र निरस्त किए गए हैं। शामली विधानसभा सीट पर अब 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। डीएम सुजीत कुमार ने बताया कि  शुक्रवार को नामांकन पत्र वापस लेने का समय निर्धारित है। उसी दिन अपराह्न तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed