फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   3349 elderly people of the district are in danger of life, maximum 647 are from Kandhla.

Shamli News: जिले के 3349 बुजुर्गों को जान का खतरा, सबसे अधिक 647 कांधला के

Fri, 30 Aug 2024 03:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 30 Aug 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
3349 elderly people of the district are in danger of life, maximum 647 are from Kandhla.
शामली। जिले के 3349 बुजुर्गों को अपनों से ही जान का खतरा बना हुआ है। सबसे अधिक बुजुर्ग कांधला थाना क्षेत्र के 647 शामिल है। सबसे कम बुजुर्ग 282 बाबरी थाना क्षेत्र के है। एसपी और एएसपी के ऑपरेशन सवेरा के तहत थानावार कराए ऑडिट में इसका खुलासा हुआ है। पांच हजार बुजुर्ग हाई रिस्क मोड़ पर रखे गए हैं। यानी उक्त बुजुर्गों की कॉल पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, मथुरा सहित प्रदेश के अन्य जिलों में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिसमें घर में घुसे बदमाशों ने बुजुर्ग महिला और पुरुष को टारगेट बनाकर लूटपाट की या फिर अपनों ने ही संपत्ति की खातिर बुजुर्गों को मार डाला। संतानों द्वारा भी संपत्ति के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर पुलिस वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन सवेरा योजना चला रही है। योजना के तहत मकानों और फ्लैट में अकेले रहने वाले बुजुर्गों को चिह्नित कर उनकी जिम्मेदारी प्रत्येक थाने के बीट सिपाहियों को दी गई है।
विज्ञापन

एसपी रामसेवक गौतम और एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि थानावार ऑडिट में जिले के 3349 बुजुर्गों ने जान का खतरा बताया है। जिनका डाटा लखनऊ स्थित डायल-112 मुख्यालय में दर्ज कराया गया है। इनके मोबाइल नंबरों को हाई रेस्पांस पर रखा गया है, जिससे ये लोग किसी अपरिहार्य स्थिति में फोन करें तो कम से कम समय में इनके पास पुलिस मदद के लिए पहुंच सके। जिले के 3349 बुजुर्गों का पंजीकरण इस योजना के तहत किया गया है। पांच हजार का मोबाइल फोन नंबर 112 डायल लखनऊ मुख्यालय में हाई रिस्पांस मोड पर फीड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पहुंचकर भी पुलिस पूछेगी समस्या
थानाध्यक्षों को इनकी समय-समय पर निगरानी का जिम्मा भी दिया गया है। पंजीकृत बुजुर्गों का कंट्रोल रूम में नाम, मोबाइल फोन नंबर, उम्र, घर का पता, गूगल मैप पर उनके घर की लोकेशन आदि सुरक्षित की गई है। यही नहीं संबंधित थाने की यह जिम्मेदारी भी है कि कर्मी समय-समय पर वरिष्ठ नागरिकों के घर जाकर समस्याओं को सुनें। निस्तारण के साथ ही हाल-चाल भी लें।


112 पर कॉल कर खुद भी करा सकते हैंं रजिस्ट्रेशन

बुजुर्ग 112 पर कॉल कर खुद भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसका फायदा उस वक्त मिलता है, जब किसी आपात स्थिति में फंसे होते हैं। बुजुर्ग 112 डॉयल करेंगे तो फोन प्राथमिकता पर रिसीव होगा।



वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए ऑपरेशन सवेरा के तहत काम किया जा रहा है। बुजुर्गों से अपील है कि खुद भी इस मुहिम में आगे आकर जुड़े, जिससे पुलिस उनकी सुरक्षा सुनिश्चित कर सके। जिले के अधिकतर बुजुर्गों ने जमीन की खातिर जान को खतरा जताया है। - संतोष कुमार सिंह, एएसपी

शामली जिले के थाना वाइज गुहार लगाने वाले बुजुर्गों का ब्योरा...
आदर्शमंडी : 475
बाबरी : 282
थानाभवन : 423
गढ़ीपुख्ता : 379
झिंझाना : 296
कैराना : 532
कांधला : 647
शामली कोतवाली : 315
कुल 3349
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed