फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भीषण गर्मी से लोग हाल- बेहाल, पछुआ हवाएं और लू चली, पारा पहुचा 41 डिग्री सेल्सियश

भीषण गर्मी से लोग हाल- बेहाल, पछुआ हवाएं और लू चली, पारा पहुचा 41 डिग्री सेल्सियश

Sun, 28 Apr 2019 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी से लोग हाल- बेहाल, पछुआ हवाएं और  लू  चली, पारा पहुचा 41 डिग्री सेल्सियश
लू के थपेड़ों से जिंदगी का हाल बेहाल
विज्ञापन

शामली। पछुआ हवा और लू के थपेड़ों के चलने से लोगों का हाल बेहाल हो गया। रविवार को गर्मी का रिकार्ड टूट गया। दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने से गर्मी में लोगों के बदन झुलस गए। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सोमवार और मंगलवार को और अधिक गर्मी पड़ेगी। दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।
बृहस्पतिवार की शाम को हुई बूंदाबांदी के बाद गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। लगातार बढ़ रहे पारे से रविवार को दिन निकलते ही तेज धूप और पछुआ हवाओं के चलने से भीषण गर्मी से लोगों के हाल बेहाल हो गए। भीषण गर्मी से बचाव के लिए महिलाएं और पुरुष छाता लेकर बाजारों में निकले। 21 किमी प्रति घंटे की पछुआ गरम हवाएं चलने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार और मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्व विद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि अचानक मौसम में बदलाव के बाद आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। मई में भीषण गर्मी होगी।
विज्ञापन

बढ़ते तापमान से गेहूं - गन्ना और फसल होगा प्रभावित
शामली। मुजफ्फरनगर जिले के बघरा और जानसठ कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डाक्टर पीके सिंह ने बताया कि पांच साल बाद अप्रैल के अंतिम सप्ताह में अधिकतम तापमान इस साल बढ़ा है। तापमान बढ़ने का कारण ग्लोबिंग वार्मिंग और वायु प्रदूषण है। तापमान बढ़ने से पानी की मांग बढ़ेगी और खेतों में ज्यादा सिंचाई करनी पड़ेगी। गेहूं और गन्ने की फसल और बागवानी की फसल प्रभावित होगी। उनका कहना है कि 29 व 30 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। तापमान बढ़ने से पानी की मांग बढ़ेगी और खेतों में ज्यादा सिंचाई करनी पड़ेगी। उधर, शामली कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डाक्टर विकास मलिक का कहना है कि अधिकतम तापमान पछैती गेहूं की फसल की बुआई का दाना छोटा होगा। गेहूं की फसल का उत्पादन भी कम होगा। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान से एक और डेढ़ माह पूर्व बुआई की गई गन्ने की फसल के पौधे में जमाव और फुटाव कम होगा। बागवानी व आम की फसल बढ़ोत्तरी प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली सीएचसी के बाल रोग विशेषज्ञ अनुपम सक्सेना की राय
1-- सुबह खाली पेट घर से न निकले। खाना खाकर निकले।
2- खाना खाने के बाद तरल पदार्थ का प्रयोग करें।
3- खुले बाजू की शर्ट पहने।
4- शरीर में पानी की कमी न होने दें, गर्मी के मौसम में ठंडा पेयजल का प्रयोग करें।
अप्रैल माह का बढ़ता- घटता तापमान डिग्री सेल्सियस में
तिथि - अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
----------------------------------------------------------------
16 अप्रैल- 25 डिग्री सेल्सियस- 18 डिग्री सेल्सियस
17 अप्रैल- 29 --- 18 ---
18 अप्रैल- 32 --- 19----
19 अप्रैल- 31----- 19----
20 अप्रैल- 31----- 19---
21 अप्रैल- 36---- 21----
22 अप्रैल- 37---- 22---
23 अप्रैल- 39- 24---
24 अप्रैल- 39--- 24---
25 अप्रैल- 40----- 24---
26 अप्रैल- 40--- 26---
27 अप्रैल- 41- 24--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed