फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ऊन तहसील में वकीलों की तीन दिन हड़ताल

ऊन तहसील में वकीलों की तीन दिन हड़ताल

Mon, 18 Feb 2019 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
ऊन तहसील में वकीलों की तीन दिन हड़ताल
ऊन तहसील के वकील हड़ताल पर रहे
विज्ञापन

ऊन। तहसील ऊन में रजिस्ट्री कार्यालय और चैंबर के लिए दी गई जगह में मिट्टी भराव की मांग को लेकर वकीलों ने तहसील में तीन दिन काम नहीं करने की घोषणा की है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर दो सूत्रीय मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

सोमवार को उपजिलाधिकारी केपी तोमर को ज्ञापन सौंपते हुए वकीलों ने कहा कि सरकार की ओर से तहसील में रजिस्ट्री कार्यालय हेतु स्वीकृति दे दी गई है। इस संबंध में तहसील प्रशासन को आदेश भी किए जा चुके हैं, लेकिन स्टॉफ की कमी के चलते रजिस्ट्री कार्य अब तक शुरू नहीं किया जा सका है। हालांकि, स्टाफ की नियुक्ति के लिए जिलाधिकारी की ओर से शासन को पत्र भी भेजा जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उपजिलाधिकारी ने वकीलों को मांगपत्र पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान सम्राट सिंह, राकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, यशवीर, शादाब, तसव्वुर, सत्यवीर सिंह, सतीश कुमार, मोनिका गर्ग आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed