फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   रात में कोहरा सुबह आकाश में बादल, दोपहर में धूप बर्फीली हवाएं से लोग ठिठुरे

रात में कोहरा सुबह आकाश में बादल, दोपहर में धूप बर्फीली हवाएं से लोग ठिठुरे

Sun, 03 Feb 2019 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
रात में कोहरा सुबह आकाश में बादल, दोपहर में धूप बर्फीली हवाएं से लोग ठिठुरे
शामली। पहाड़ो पर बर्फबारी होने से मैदानी क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से ठिठुरन बढ़ गई है। शनिवार सुबह के समय बादल और बर्फीली हवा चलने जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।
विज्ञापन

पिछले पांच दिन से मौसम लगातार करवट बदल रहा है। शनिवार रात आकाश में कोहरा छाया रहा। दिन निकलने के बाद आकाश बादल छाए रहने से हल्की धूप निकली। दोपहर बाद धूप निकलने से मौसम में सुधार हुआ। सुबह से पांच किमी बर्फीली हवाएं चलने से मौसम में ठिठुरन बरकरार रही। दोपहर के बाद धूप निकलने के बाद लोग पूरे दिन ठिठुरते रहे। दिन का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि पहाड़ो पर बर्फबारी होने से रविवार को एक बार फिर मौसम बिगड़ सकता है। आकाश में बादल छाए रहेंगे। धूप न निकलने से मौसम में ठिठुरन बरकरार रहेगी। गरज के साथ छींटे पड़ सकते है।
विज्ञापन

देर से खुलने लगा है शहर का बाजार
शामली। शहर का बाजार खुलने का समय सुबह साढे सात बजे से लेकर आठ बजे है, मगर सर्दी के मौसम में सूूर्य देर से निकलने और आकाश में बादल छाए रहने से सुबह नौ बजे तक शहर का बाजार खुलने लगा है। दोपहर बारह बजे तक बाजार सूने रहते है। दोपहर बाद बाजारों में घंटे दो घंटे की रौनक रहती है। खराब मौसम के कारण बाजारों व्यापार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed