{"_id":"5c34ddbcbdec223883310794","slug":"31546968508-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसएस का चौथे दिन विशेष शिविर, छात्र छात्राओ को ईवीएम व वीवीपैट की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसएस का चौथे दिन विशेष शिविर, छात्र छात्राओ को ईवीएम व वीवीपैट की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। वीवी इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवायोजना इकाई का सिंभालका में चल रहे विशेष शिविर के चौथे दिन जागरूकता रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया। छात्र-छात्राओं को मतदान में भाग लेने व ईवीएम- वीपैट मशीनों के विषय में जानकारी दी गई।
मंगलवार को सिंभालका गांव में राष्ट्रीय सेवायोजना इकाई के शिविर के प्रथम सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉक्टर उनेंद्र शर्मा ,यशपाल पंवार, अजय बाबू शर्मा ,वीणा अग्रवाल, प्रबंधक संजय संगल, उप प्रधानाचार्य प्रदीप गोयल, कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर अनुराग शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के प्रथम बौद्धिक सत्र में डॉ अजय बाबू शर्मा ने कहा की राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र को अपने जिम्मेदारियों को सीखने की एक प्रक्रिया है। यशपाल पंवार ने कहा की राष्ट्रीय सेवायोजना जैसे कार्यक्रम छात्रों में संस्कारों का विकास करते हैं। उसको एक बेहतर व्यक्ति बनाने में मदद करते हैं। क्योंकि एक बेहतर व्यक्ति ही समाज और देश के लिए कुछ कर सकता है। शिविर में वीणा अग्रवाल ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा की देश का 65 प्रतिशत जनसंख्या आज युवा है। इसलिए युवाओं का दायित्व समाज में अधिक है। इसलिए युवाओं को समाज के लिए आगे बढ़कर कार्य करना होगा। शिविर में डॉक्टर उनेंद्र शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य जीवन की अनमोल धरोहर है। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में स्वयंसेवकों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें छात्रों द्वारा देश का हमारा फर्ज है हमारा फर्ज है उद्घोष किया गया । शिविर में कार्यक्रम अधिकारी अनुराग शर्मा छात्रों को स्वीप योजना के विषय में बताया। उन्होंने बताया कि प्रशासन और जनपद की सभी शैक्षिक संस्थाएं स्वीप कार्यक्रम को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने बताया की लोकतंत्र की मजबूती के लिए हमें अधिक से अधिक मतदान में भाग लेना चाहिए। इस मौके पर वीवीपैट मशीनों के विषय में भी छात्रों को जानकारी दी गई। इस अवसर पर संजीव शर्मा, गुरदास सिंह ,संदीप मित्तल, विनोद कुमार ,राजीव गोयल, गौरव गोयल, मोहम्मद शाहिद, हर्ष कुमार शशिकांत विनय गुप्ता, गौरव, आमिर ,समीर ,अनुज ठाकुर ,हर्षित ,दिनेश आदि उपस्थित रहे।