फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गढ़ीपुख्ता के पूर्व चेयरमेन श्रीपाल जैन का निधन

गढ़ीपुख्ता के पूर्व चेयरमेन श्रीपाल जैन का निधन

Thu, 03 Jan 2019 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता के पूर्व चेयरमेन श्रीपाल जैन का  निधन
शामली। गढ़ीपुख्ता के पूर्व चेयरमैन श्रीपाल जैन का मेरठ के एक प्राईवेट अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार कस्बे के शमशान घाट में किया जाएगा।
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता कस्बे के पूर्व चेयरमैन श्रीपाल जैन काफी समय से बीमार चल रहे थे। जिन्हें मेरठ के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार शाम मेरठ में उनका निधन हो गया। उनकी उम्र 82 वर्ष थी। उनने निधन की सूचना पर कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। देर शाम कसबे के बाजार बंद हो गए। उनके पुत्र अजय जैन ने बताया कि श्रीपाल जैन पहले आनरेरी मजिस्ट्रेट व गढ़ीपुख्ता नगरपंचायत के चेयरमैन रहे। मौजूदा में जवाहर लाल नेहरू इंटर कालेज, सर्व हित इंटर कालेज व जैन समाज के अध्यक्ष थे। उनकी पत्नी बिमला जैन भी गढ़ीपुख्ता की चेयरमैन रहीं। निधन की सूचना पर पूर्व सांसद अमीर आलम, गढ़ीपुख्ता के चेयरमैन अलीहसन, पूर्व चेयरमैन विजय गिरी, नरेश सैनी, रण कुमार, राजेंद्र शर्मा, सुखमाल सदस्य, नीरज जैन, पंकज कौशिक व मतलूब अली समेत दुकानदार व कस्बे के गणमान्य लोगों ने शोक संवेदना जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed