फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शामली का बेटा, कैराना की बेटी बनी फ्लाइंग ऑफिसर

शामली का बेटा, कैराना की बेटी बनी फ्लाइंग ऑफिसर

Tue, 18 Dec 2018 12:11 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
शामली का बेटा, कैराना की बेटी बनी फ्लाइंग ऑफिसर
शामली। जिले के दो होनहारों ने एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर देश में शामली का नाम रोशन किया है। शामली का बेटा और कैराना की बेटी ने फ्लाइंग ऑफिसर बनकर देश सेवा करने का संकल्प लिया है। दोनों की सफलता पर परिजनों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

शामली के मोहल्ला बड़ी आल निवासी उमेश कुमार मित्तल और कैराना के मोहल्ला राजेंद्र कालोनी निवासी सृष्टि वर्मा ने एक साल की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद फ्लाइंग ऑफिसर बनने में सफलता पाई है। दोनों ने बताया कि पिछले साल फरवरी 2017 में उन्होंने फ्लाइंग ऑफिसर के लिए प्रवेश परीक्षा दी थी। इसके बाद जुलाई 2017 में चयन होने के बाद हैदराबाद के डुंडीगल स्थित एयरफोर्स एकेडमी में एक साल का प्रशिक्षण पूरा किया। दो दिन पहले 15 दिसंबर को परेड के बाद एकेडमी से उन्हें सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। उनकी सफलता पर दोनों के परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


प्रोफाइल
नाम : उमेश कुमार मित्तल
शिक्षा : कानपुर से बीटेक
पिता : नरेंद्र कुमार मित्तल एकाउंटेंट
माता : अनीता गृहिणी
छोटी बहन : श्वेता बीटीसी कर रही है।

नाम : सृष्टि वर्मा
शिक्षा : दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीएससी
पिता : स्व. अशोक कुमार वर्मा
माता : बालेश देवी सहकारी समिति में एकाउंटेंट
छोटा भाई : अर्पित दिल्ली में बीकॉम की पढ़ाई कर रहा है।

बेटियां भी ऑफिसर बन सकती हैं : सृष्टि
सृष्टि वर्मा का कहना है कि उनका बचपन से ही सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने का सपना था। उनके समाज में लड़कियों की शिक्षा और नौकरी पर अधिक ध्यान नहीं दिया जाता था। इस मिथक को वे तोड़ना चाहती थी। उन्होंने सेना में भर्ती होकर इस बात को साबित किया है कि सेना में भी लड़कियां पीछे नहीं है। उनका संदेश है कि लड़कियां पढ़-लिखकर हर क्षेत्र में आगे आकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचपन से फोर्स में जाने की थी इच्छा
उमेश कुमार मित्तल का कहना है कि फोर्स में जाने का बचपन से ही सपना था। वे चाहते है कि विश्व में इंडिया सुपर पावर बने और इसमें उनका भी योगदान रहे। इसलिए उन्होंने फ्लाइंग ऑफिसर बनकर देश सेवा करने का संकल्प लिया। इसकी प्रेरणा उन्हें कालेज में पढ़ाई के दौरान सीनियर्स से मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed