{"_id":"5b96c52f867a557f5e02bcb3","slug":"31536607535-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रस्वती की टीमों ने कबड्ड़ी में देहरादून में दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रस्वती की टीमों ने कबड्ड़ी में देहरादून में दिखाया दम
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
सरस्वती इंटर कॉलेज की टीमों ने देहरादून में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करते हुए जनपद का नाम रोशन किया। कॉलेज पहुंचने पर टीमों के खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए बधाई दी।
देहरादून के बाबूगढ़ में क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें सरस्वती इंटर कॉलेज की टीमों ने प्रतिभाग कर अच्छा प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया। जिसमें कबड्डी में अंडर-17 वर्ग में टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि अंडर-14 वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर परचम लहराया। सोमवार को कॉलेज पहुंचने पर अडंर-17 वर्ग में खिलाड़ी दीपांशु, निखिल, सन्नी, निखिल मलिक, आकाश कुमार, सागर, दीपेंद्र, सागर, रोहित, मुकुल, हिमांशु और अंडर 14 वर्ग में उज्ज्वल, राहुल, विवेक, आर्यन, मोहित, अक्षित, समर, अभिनव, अतुल, विकास, हिमांशु बालियान, अवि मलिक का प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने स्वागत करते बधाई दी। इस दौरान प्रबंधक गुलशन राय, प्रीतम सिंह, अंकित भार्गव, प्रमोद कुमार, अशोक कुमार, पुष्पेंद्र, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
बौद्घिक प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा
शामली। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध सरस्वती शिशु विद्या मंदिरों की प्रांतीय बौद्घिक प्रतियोगिता सरस्वती इंटर कॉलेज केशवपुरी मुजफ्फरनगर में आयोजित हुई। जिसमें लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें शामली शिशु मंदिर के संभव जैन ने कला में व शालिनी शर्मा ने गीत में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रामायण की चौपाई प्रतियोगिता में राधिका, ध्रुव दीक्षित, पार्थ भारद्वाज ने द्वितीय स्थान पाया। स्कूल लौटने पर प्रधानाचार्य संजय कुमार, प्रबंधक चंचल गोयल, अध्यक्ष चंद्रदेव, कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता, नरेंद्र संगल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली शालिनी शर्मा व संभव जैन 27 से 29 अक्तूबर को सरस्वती इंटर कॉलेज मंगूपुरा मुरादाबाद में होने वाली क्षेत्रीय बौद्घिक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान सुधीर कुमार, रविंद्र कुमार, सुनील, शिवकुमार, आशीष जैन, रमा, सविता, सोमदत्त, सतीश, संजीव बालियान आदि रहे।