{"_id":"5b92bc9c867a557feb4e2072","slug":"31536343196-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रबंध संचालक ने प्रधानाचार्य पर लगाए प्राइवेट पुस्तकें लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रबंध संचालक ने प्रधानाचार्य पर लगाए प्राइवेट पुस्तकें लगाने का आरोप
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
डीएवी इंटर कॉलेज ऊन के प्रबंध संचालक ने शिकायतों के चलते कॉलेज का निरीक्षण किया।
डीएवी ऊन के प्रबंध संचालक राजेंद्र कुमार कौशिक ने बताया कि निरीक्षण में कार्यवाहक प्रधानाचार्य हरबिंद्र सिंह की गंभीर अनियमितताएं सामने आईं हैं। छात्रवृत्ति के फार्म भरने वाले छात्र-छात्राओं से भी जमा कराने के नाम पर पैसे वसूले जा रहे हैं। वहीं राजकीय बालिका स्कूल दथेड़ा में भी डीआईओएस के निर्देश के बाद कॉलेज से एक शिक्षक भेज दिया गया है। जिसके बाद भी प्रधानाचार्य पहले भेजे गए शिक्षकों के न जाने से द्वेषभाव रखते हुए उन्हें काफी समय से उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर भी नहीं करने दे रहा है। बृहस्पतिवार को भी उन्होंने कॉलेज पहुंचकर शिक्षकों के हस्ताक्षर कराए थे। वहीं प्रधानाचार्य हरबिंद्र सिंह ने सभी लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि अगर कॉलेज में कोई लापरवाही बरती जा रही है उसकी शिकायत डीआईओएस करते हुए जांच कराई जा सकती है।