{"_id":"5b86e39742c792465f7cfaaf","slug":"31535566743-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता में नगर पंचायत बनत का प्रदेश में दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता में नगर पंचायत बनत का प्रदेश में दूसरा स्थान
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
शामली। नगर पंचायत बनत में स्वच्छता भारत मिशन के अंतर्गत बनत का प्रदेश में द्वितीय स्थान आया है। इस मौके पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें चेयरमैन राजीव कुमार ने नगर पालिका कर्मचारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और आगे भी ऐसे ही स्वच्छता रखने की अपील की।
बुधवार को नगर पंचायत बनत में पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पंचायत बनत को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत किए गए स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर सभी कर्मचारियों व वार्ड सभासदों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। चेयरमैन राजीव कुमार ने कहा कि भारत सरकार द्वारा देशभर में स्वच्छता मिशन चलाया हुआ है। जिसमें नगर पंचायत कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत के साथ अपना काम किया। जिसकी वजह से नगर पंचायत ने प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मौके पर अधिशासी अधिकारी रवि यादव, शेर सिंह कश्यप, मुन्नू आदि मौजूद रहे।