{"_id":"5b69eec74f1c1bde6d8b6cb9","slug":"31533669063-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण स्वीकृत कराने के नाम पर रकम ऐंठने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण स्वीकृत कराने के नाम पर रकम ऐंठने का आरोप
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋण दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी
कैराना। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत ऋण स्वीकृत कराने के नाम पर 14 लोगों से दो लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया गया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बा कैराना के मोहल्ला खैलकला निवासी लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक माह पूर्व मोहल्ले के ही युवक ने ऊंची पहुंच की बात कहते हुए मोहल्लेवासियों को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत ऋण स्वीकृत कराने का झांसा दिया। आरोप है कि अहसान, बबलू, राशिद व तौसीफ से पांच लाख रुपये के ऋण स्वीकृत हेतु 25-25 हजार रुपये ऐंठ लिए। इनके अलावा 2 लाख वाली योजना में हसीन, मोहिद, सालिम, गुलजार, अलीशान, इंतजार, अकील, नदीम, इकबाल, दिलशाद से 10-10 हजार रुपये हड़प लिए। ठग ने सभी लोगों से कुल दो लाख रुपये की ठगी करके 20 दिन में ऋण स्वीकृत होने की बात कही। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।