{"_id":"5b537bdd4f1c1b4d748b6453","slug":"31532197853-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ैराना में होगी अस्थायी जिला न्यायालय की स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ैराना में होगी अस्थायी जिला न्यायालय की स्थापना
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना में होगी अस्थायी जिला न्यायालय की स्थापना
शामली। जिला न्यायालय की स्थापना को हरी झंडी मिल गई है। शामली जनपद के नाम से सेशन खंड का सृजन कर दिया गया है। इस संबंध में शासन ने अधिसूचना जारी कर दी है। यह अधिसूचना 16 जुलाई को जारी की गई। अधिसूचना में सेशन जज के बैठने का स्थान कैराना लिखा गया है। जाहिर है फिलहाल जनपद न्यायालय की अस्थायी स्थापना कैराना में होगी।
इस संबंध में शासन के सचिव ओपी वर्मा और अनु सचिव पद्माकर शुक्ला ने जनपद न्यायाधीश मुजफ्फरनगर, शामली जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी, भाषा अनुभाग, विधायी अनुभाग और संबंधित समीक्षा अधिकारी, गार्ड बुक कम्प्यूटर सहायक को पत्र भेज दिया है। उसमें कहा गया है कि राज्यपाल, उच्च न्यायालय के परामर्श के उपरांत राजस्व जिला शामली के लिए नया सेशन खंड और जिला सृजित किया गया है। कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राजस्व जिला शामली हेतु उस सेशन खंड के लिए जिला और सेशन न्यायाधीश न्यायालय का सृजन किया जाता है। सेशन खंड की संख्या 30 क दी गई है। इसके साथ ही मुद्रण एवं लेखन सामग्री के संयुक्त निदेशक को कहा गया है कि उक्त अधिसूचना उत्तर प्रदेश असाधारण गजट के विधायी परिशिष्ट के भाग 4, खंड ख के संस्करण में प्रकाशित की जाए। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि शासन स्तर से सेशन खंड के सृजन और जनपद न्यायाधीश बैठने के स्थान के बारे में पत्र प्राप्त हो गया है।
शामली के अधिवक्ताओं ने किया था आंदोलन
जिला न्यायालय की अस्थायी स्थापना जिला मुख्यालय पर ही कराने की मांग को लेकर जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आंदोलन किया। कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन तक किया गया था। साथ ही पिछले कई दिन से अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत हैं। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार का कहना है कि जिला न्यायालय की स्थापना जिला मुख्यालय पर ही होनी चाहिए।
विज्ञापन
-