{"_id":"5b47a9054f1c1bc1248b6187","slug":"31531422981-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 जुलाई को मेरठ में होगी बसपा की समीक्षा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 जुलाई को मेरठ में होगी बसपा की समीक्षा बैठक
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
बसपा के मुख्य जोन इंचार्ज ने बृहस्पतिवार को शामली में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिला, विधानसभा एवं सेक्टर कमेटियों की समीक्षा की। पदाधिकारियों से 15 जुलाई को मेरठ में होने वाली समीक्षा बैठक में पहुंचने का आह्वान किया गया। मोहल्ला दयानंदनगर नाला पटरी स्थित कार्यालय पर हुई बैठक के दौरान मुख्य जोन इंचार्ज आशीर्वाद आर्य एवं कुलबीर पाल, मंडल जोन इंचार्ज अरविंद झाल, अरविंद गौतम, रामलाल कश्यप ने संयुक्त रूप से समीक्षा की। 15 जुलाई को मेरठ में जिला कमेटी, विधानसभा क्षेत्र कमेटी, बामसेफ कमेटी, बीवीएफ कमेटी व सेक्टर अध्यक्षों को पहुंचना है। जिलाध्यक्ष सुशील नहारिया ने कहा कि शामली जनपद के पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहेंगे। वहीं, इस दौरान रवि कुमार ने भाजपा छोड़कर अपने साथियों सहित बसपा में शामिल होने की घोषणा की। बैठक में राकेशपाल, देवीदास जयंत, सुभाष कश्यप, डाक्टर मीर हसन, सुनील जाटव, वेदप्रकाश जाटव, प्रदीप, अनिल जाटव, गय्यूर अली, श्रवण कश्यप, रमानंद कोरी, अरमान राणा, राजेंद्र उपाध्याय और सोनी सैनी आदि मौजूद रहे।