{"_id":"5b2163b24f1c1bb36e8b7c65","slug":"31528914866-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने हर वर्ग के हित में चलाई योजनाएं - राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने हर वर्ग के हित में चलाई योजनाएं - राणा
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने हर वर्ग के हित में चलाई योजनाएं - राणा
शामली। ग्राम स्वराज्य अभियान कार्यक्रम के तहत गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा की अध्यक्षता में गांव मादलपुर में चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।
बुधवार शाम को ग्राम मादलपुर में चौपाल आयोजित की गई। उसमें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), सौभाग्य योजना, उज्ज्वला योजना, उजाला योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं समस्त प्रकार की पेंशन योजनाओं संबंधित जानकारी दी गई। गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार हर वर्ग के हित में कार्य कर रही है। योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने और योजनाओं की संपूर्ण जानकारी बांटने के लिए ही चौपाल कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी कैराना, जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के बारे में जानकारी दी।