फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   तबस्सुम की जीत पर निकाला गया विजयी जुलूस

तबस्सुम की जीत पर निकाला गया विजयी जुलूस

Fri, 01 Jun 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
तबस्सुम की जीत पर निकाला गया विजयी जुलूस
तबस्सुम की जीत पर निकाला गया विजयी जुलूस
विज्ञापन

शामली।
कैराना लोकसभा सीट से तबस्सुम हसन की जीत पर शामली में विजयी जुलूस निकाला गया। उनके पुत्र विधायक नाहिद हसन ने शामली से लेकर कैराना तक विजयी जुलूस निकाला। इस दौरान हजारों की संख्या में समर्थ रहे। उन्होंने ढोल नगाड़ों की आवाज पर जमकर डांस किया। पीछे-पीछे तबस्सुम हसन का काफिला रहा।
तबस्सुम हसन की जीत की सूचना मिलते ही कैराना से हजारों की संख्या में उनके समर्थक शामली में पहुंच गए। मतगणना स्थल से तबस्सुम हसन जीत का प्रमाण पत्र लेकर बाहर आई तो उनके समर्थक उत्साहित हो गए। हजारों की संख्या में भीड़ जमा हो गई। विधायक नाहिद हसन भी खुली जीप में शामली पहुंच गए। विजय जुलूस मंडी से ही प्रारंभ हो गया। राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय के सामने भी विजयी जुलूस रुका रहा। यहां पर रालोद समर्थकों ने तबस्सुम को जीत की बधाई दी और मिठाई खिलाई। उसके बाद विजयी जुलूस कैराना के लिए रवाना हो गया। बड़ी संख्या में उनके समर्थक सड़क पर ही बाइकों तथा पैदल गाड़ी के साथ चलते रहे। पीछे चल रही कार में नवनिर्वाचित सांसद तबस्सुम हसन समर्थकों का अभिवादन स्वीकार रही थी तो आगे खुली जीप में नाहिद हसन भी अभिवादन स्वीकार रहे थे। विजयी जुलूस मुख्य मार्ग से होते हुए कैराना पहुंचा। इस दौरान उनके समर्थकों ने जमकर डांस किया।
विज्ञापन

कैराना और शहर में बनी रही जाम की स्थिति
विजयी जुलूस के दौरान शहर में जाम की स्थिति बनी रही। कैराना में भी सड़क पर हजारों की संख्या में समर्थक सड़क एकत्र हुए तो दोनों ओर रोड़ जाम हो गई। जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed