{"_id":"5af87cc84f1c1bdc408b50a7","slug":"31526234312-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेत्र परीक्षण शिविर में 144 ने कराई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेत्र परीक्षण शिविर में 144 ने कराई जांच
Updated Sun, 13 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
लायंस क्लब शामली की ओर से कमला कालोनी स्थित लायंस भवन में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 144 लोगों ने नेत्र परीक्षण कराया। उनमें से 45 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए आई हॉस्पिटल गाजियाबाद भिजवाया गया।
शिविर का शुभारंभ अनुज गर्ग, उनकी मां मीना गर्ग और पिता श्रीनिवास गर्ग ने किया। शिविर के चेयरमैन नवीन जैन और लायंस क्लब अध्यक्ष डॉ. कृष्ण गोपाल ने बताया कि मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने के लिए गाजियाबाद स्थित आई हॉस्पिटल भेजे गए मरीजों को दवाई, खाना-पीना और आने जाने की सुविधा क्लब की तरफ से दी गई। शिविर में नेत्र परीक्षण डॉ. अशोक सिंघल और अंशुल भारद्वाज ने की। इसके अलावा ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच डॉ. सुशील संगल, अनिल कच्छल और नवीन जैन का सहयोग रहा। शुगर जांच किट डॉ. खुर्शीद अनवर की तरफ से दी गईं। इस दौरान अंकित गोयल, नंद कुमार कंसल, राकेश गर्ग, राजीव बंसल, संगीत गोयल, मुकेश गर्ग, मनोज शर्मा, रामफल, कमल जैन का सहयोग रहा। महेंद्र गोयल ने मरीजों को बिस्कुटों का वितरण किया। लायंस क्लब के अध्यक्ष ने बताया कि अब 27 मई को कमला कालोनी स्थित लायंस भवन में नेत्र परीक्षण शिविर लगाया जाएगा।