फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   व्यापारियों को साधने के लिए भाजपा ने उतारे व्यापारी नेता

व्यापारियों को साधने के लिए भाजपा ने उतारे व्यापारी नेता

Sat, 05 May 2018 12:08 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों को साधने के लिए भाजपा ने उतारे व्यापारी नेता
कैराना की दुखद घटनाओं का दर्द हम भूले नहीं : गोयल
विज्ञापन

शामली।
कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में व्यापारी वर्ग को साधने के लिए भाजपा ने व्यापारी नेताओं को भी उतार दिया है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के निवर्तमान राष्ट्रीय सहसंयोजक अशोक गोयल के नेतृत्व में व्यापारियों की टीम बनाई गई है, जो कि व्यापारियों के बीच पहुंचकर भाजपा की नीतियों का प्रचार प्रसार करेगी। अशोक गोयल ने कहा कि कैराना की दुखद घटनाओं को दर्द हम भूलें नहीं है। चुनाव में भाजपा को जिताने के लिए जीतोड़ कोशिश करेंगे।

शुक्रवार को सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में पत्रकार वार्ता के दौरान व्यापार प्रकोष्ठ के निवर्तमान राष्ट्रीय सह संयोजक अशोक गोयल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने गांव, गरीब, किसान के साथ ही समाज के सभी वर्गों के हित में निर्णय लिए हैं। देश सशक्त स्वाभिमानी समृद्ध बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मुद्रा, स्किल इंडिया व स्टार्टअप इंडिया से रोजगार व व्यापार के अवसर बढ़े हैं। सत्ता के गलियारों में भूमाफिया का संरक्षण बंद हुआ है। वहीं, कैराना क्षेत्र में अपराधियों का आतंक रहा है। गोयल ने कहा कि कैराना की दुखद घटनाओं को दर्द हम भूले नहीं है। कैराना में अपराधियों का हौसला योगी सरकार में पस्त हुआ है। पुलिस ने प्रदेश में 45 बदमाश मार गिराए। प्रदेश में सुरक्षा व सम्मान के वातावरण में औद्योगिक विकास के लिए चार लाख 35 हजार करोड़ का निवेश हो रहा है। उन्होंने बताया कि कैराना लोकसभा सीट पर व्यापारियों के बीच भाजपा की नीतियों को पहुंचाने के लिए टीम बनाई गई है, जिसमें अरविंद संगल, पवन बजरंगी, मोहित जैन, गौरीशंकर जिंदल, राजेश संगल को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रति व्यापारी वर्ग में विश्वास बढ़ा है, जिसके बलबूते कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जीत आसानी से मिलेगी। इस दौरान सतीश गोयल, विपिन नेताजी, रविंद्र किशोर, प्रवीण जैन, अनुज सिंघल, कपिल कांबोज, संदीप मित्तल, सोनू मित्तल, शरद जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed