फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जेडी ने किया मूल्यांकन केंद्र का दौरा, कापियों में मिली खामियां

जेडी ने किया मूल्यांकन केंद्र का दौरा, कापियों में मिली खामियां

Sun, 25 Mar 2018 12:56 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
जेडी ने किया मूल्यांकन केंद्र का दौरा, कापियों में मिली खामियां
कॉपियों के मूल्यांकन में कमियां मिली
विज्ञापन

शामली। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने जनपद में बने आरके इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक कमरे में चेक हुई कापियों में प्रश्नपत्र को लेकर प्रश्नों पर दिए गए अंकों को चेक किया, जिसमें उन्हें कई कापियों में खामियां नजर आई। उन्होंने परीक्षकों को सख्त हिदायत देते हुए कापियों का ठीक प्रकार से मूल्यांकन करने के निर्देश दिए। वहीं, अंकों के योग पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए। कोठारों में पहुंचकर कापियों का रिकार्ड चेक किया और मूल्यांकन की स्थिति को भी जाना। अधिकारियों को समय रहते मूल्यांकन कार्य पूरा करने के भी निर्देश दिए।
शनिवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी ने मूल्यांकन केंद्र का दौरा किया। उन्होंने केंद्र के सभी कमरों में घूमकर बंडलों व चेक की जा रही कापियों का निरीक्षण किया, जिसमें उन्हें कई कमरों में इंटर इतिहास, हाईस्कूल भूगोल और इंटर विज्ञान की कापियों के मूल्यांकन में खामियां मिली। वहीं, कापियों के प्रथम पेज पर अंकों का योग नही लगा मिला। उन्हें कमरा नंबर 13 में हाईस्कूल की भूगोल विषय की एक कापी को चेक करने पर पता चला कि प्रश्न पर अंक कम दिए गए हैं, जिसके बाद उन्होंने आधा अंक बढ़वाया। वहीं एक कापी में लाल किला और स्वर्ण मंदिर का स्थान भी छात्र द्वारा ठीक न लिखने पर अफसोस जताया। वहीं, कमरा नंबर चार में इंटर इतिहास विषय की एक कापी में प्रथम पेज पर अंकों का जोड़ नही मिला तो एक कापी में परीक्षक द्वारा 2 अंकों के प्रश्न पर आधा जानकारी देने पर भी दो अंक पूरे दिए हुए पाए गए। नागरिक शास्त्र की एक कापी में लिखा हुआ था कि गुरुजी पास कर देना आप बहुत ही महान गुरु है। इंटर बायो की एक कापी में भी उन्हें प्रश्न में आधी जानकारी ठीक होने पर भी उसे शून्य अंक दिए हुए मिले। उन्होंने सभी परीक्षकों को सख्त हिदायत देते हुए कापियों का मूल्यांकन पूरे ध्यान के साथ और न्यायपूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपकी जरा सी लापरवाही किसी का जीवन बर्बाद कर सकती है। सभी को अंकों के योग का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए, जिसके बाद उन्होंने कोठारों का भी निरीक्षण कर कापियों का रिकार्ड चेक किया। वहीं, अधिकारियों से मूल्यांकन की स्थिति की जानकारी लेते हुए समय से मूल्यांकन कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान मूल्यांकन नियंत्रक चंद्रशेखर, उप नियंत्रक लोकेंद्र कुमार, मंडलीय पर्यवेक्षक सीमा, जनपदीय पर्यवेक्षक अमित मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
415 परीक्षकों ने किया 19500 कापियों का मूल्यांकन
शामली।यूपी बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन मेें शनिवार को 19500 कापियों का मूल्यांकन हुआ, जिसमें इंटर की 7700 और हाईस्कूल की 11800 कापियों का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन कार्य में 482 परीक्षकों में से 415 परीक्षक ही उपस्थित रहे, जबकि 67 परीक्षक अनुपस्थित रहे। उपनियंत्रक लोकेंद्र कुमार ने बताया कि जल्द ही अन्य परीक्षक लगाकर मूल्यांकन कार्य में तेजी लाई जाएगी। वहीं, हाईस्कूल हिंदी व अंग्रेजी की कापियों के मूल्यांकन के लिए परीक्षक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed