{"_id":"5aaeb62a4f1c1bbf758b61e0","slug":"31521399338-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी मंदिर सौंदर्यीकरण का हुआ शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी मंदिर सौंदर्यीकरण का हुआ शिलान्यास
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवी मंदिर सुंदरीकरण का हुआ शिलान्यास
कैराना।
कस्बा कैराना स्थित प्राचीन देवी मंदिर तालाब को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए प्रथम नवरात्र के पावन अवसर पर भाजपा नेत्री मृगांका सिह ने शिलान्यास किया।
29 दिसंबर 2016 को केंद्रीय पर्यटन मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा ने स्वदेश दर्शन आध्यात्मिक परिपथ-1 योजना के तहत कैराना देवी मंदिर तालाब पहुंचकर मंदिर तालाब के विकास के लिए उद्घाटन किया था। साथ ही उन्होंने देवी मंदिर तालाब को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए सात करोड़ रुपये स्वीकृत कराए थे। इसमें से एक करोड़ रुपये शासन ने जारी कर दिए हैं। उक्त एक करोड़ रुपये से मंदिर तालाब की 168 बीघा भूमि की चारदीवारी, शौचालय, तालाब घाट की सीढ़ियों आदि का निर्माण कराया जाना है। इसी के चलते रविवार को प्रथम नवरात्र पर शाम छह बजे पूर्व सांसद हुकुम सिंह की पुत्री मृगांका सिंह और धेवते शिवेंद्र उर्फ शिवा ने पूजा अर्चना करने के पश्चात शिलान्यास किया। इसके पश्चात प्राचीन बाला सुंदरी मंदिर में महाआरती की गई तथा प्रसाद वितरण किया गया। पंड़ित दिवाकर प्रसाद शास्त्री ने पूजा अर्चना कराई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान, देवी मंदिर तालाब सेवा मंड़ल समिति के अध्यक्ष संजय कुमार सिंघल, सचिव सुभाष चंद सिंघल, डाक्टर घनश्याम शर्मा, पदम सैन, प्रेम चंद एड़वोकेट, सतीश कुमार, बिल्लू पेप्सी वाले, रमन कुमार, नरेश चंद, प्रवीण कुमार और राजेंद्र गोयल आदि मौजूद रहे।