{"_id":"5a9aeaed4f1c1b78028b7563","slug":"31520102125-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागा ग्राम पंचायत विभाग एडीओ ने गांव में खुद कराई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागा ग्राम पंचायत विभाग एडीओ ने गांव में खुद कराई सफाई
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना (शामली)। इस्लामनगर देहात बस्ती में दो वर्ष से सफाई कार्य और विकास न होने पर प्रधान के गुमशुदा होने के पोस्टर चस्पा करने के बाद ग्राम पंचायत विभाग की नींद टूटी है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एडीओ पंचायत की मौजूदगी में पांच सफाई कर्मचारी लगाकर बस्ती में सफाई कराई गई।
देहात इस्लामनगर के ग्रामीणों ने तीन दिन पहले गांव में प्रदर्शन करते हुए प्रधान के गुमशुदा होने के पोस्टर चस्पा कर दिये थे। इसमें प्रधान को ढूंढकर लाने वाले को उचित इनाम देने का भी ऐलान किया गया था। इसका जिला पंचायत राज अधिकारी नरेश चंद ने संज्ञान लेते हुए एडीओ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इस पर एडीओ पंचायत धर्म सिंह ने शनिवार को इस्लाम नगर में पहुंचकर सफाई अभियान चलवाया। सफाई कार्य में पांच कर्मचारी लगाये गए। अधिकारियों ने प्रधान को भी निर्देश दिए। जिला पंचायत राज अधिकारी नरेश चंद ने बताया कि बस्ती देहात में सफाई कर्मी ललित कुमार की स्थायी नियुक्ति कर दी गई है। साथ ही शनिवार को गांव में सफाई करा दी गई है।