{"_id":"5a9836094f1c1b5e6e8b82f2","slug":"31519924745-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवस्थानों पर महिलाओं की उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवस्थानों पर महिलाओं की उमड़ी भीड़
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवस्थानों पर महिलाओं की उमड़ी भीड़
जलालाबाद (शामली)। कस्बे में होली पर्व पर होलिका स्थल पर महिलाओं ने पहुंचकर पूजा अर्चना करके परिक्रमा करके मनोकामना मांगी। बृहस्पतिवार को होली स्थल पर महिलाओं और बच्चों ने पूजा अर्चना की। देव स्थानों पर पहुंचकर परिवार की महिलाओं ने देव पितर स्थानों पर पूजन किया, जल से स्नान कराकर धूप- दीप व मिष्ठान अर्पित करके परिवार के परिजनों के लिए सुख- शांति समृद्धि की प्रार्थना की। उधर, प्राचीन जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर गोरक्षनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। सुबह से ही गोगा म्हाड़ी पर गोरक्षनाथ जी महाराज की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना कर पूजा पाठ किया।
स्वामी जयेंद्र सरस्वती के निधन पर शोक जताया
जलालाबाद (शामली)। कस्बे में सनातन सत्संग भवन के प्रांगण में सनातन भक्तों ने एकत्र होकर कांची कामकोटि पीठ के पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी जयेंद्र सरस्वती जी महाराज के ब्रहमलीन हो जाने पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि सुमन अर्पित किए। वहीं, दो मिनट का मौन रखकर ब्रहमलीन स्वामी जयेंद्र सरस्वती की आत्मा को प्रभु के चरणों में स्थान मिले ऐसी कामना की।