{"_id":"5a7f3e404f1c1bb2208b85f7","slug":"31518288448-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में गायब मिले आरबीएसके के डाक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में गायब मिले आरबीएसके के डाक्टर
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। दो अपर मुख्य चिकित्साधिकारियों ने कुड़ाना और कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में आरबीएसके टीम के तीन डाक्टर गैरहाजिर मिले।
एसीएमओ डाक्टर केपी सिंह और एसीएमओ डाक्टर सुशील ने कुड़ाना सीएचसी का संयुक्त निरीक्षण किया। कुड़ाना सीएचसी पर छह लाभार्थी महिलाएं मिली। इस दौरान पाया गया कि एक एएनएम के यहां एक भी महिला लाभार्थी अपना चेकअप कराने नहीं आई, जबकि उनके निर्देशन में छह आशाएं है। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कांधला सीएचसी पहुंचे। टीम ने अस्पताल का दौरा किया तो यहां पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में काम कर रहे डाक्टर अनुपस्थित मिले। अधिकारियों ने उपस्थिति पंजिका चेक की तो आरबीएसके आंगनबाड़ी टीम के डाक्टरों की उपस्थिति तो दर्ज मिली, लेकिन वह डाक्टर ना तो अस्पताल में मिले और ना ही माइक्रोप्लान के हिसाब से गांव में मिले। इस दौरान अस्पताल में मिले टीम के एक मेंबर ने डाक्टरों को बताया कि आज टीम ने कोई निरीक्षण नहीं किया, जिस कारण वह अस्पताल में है। टीम के डाक्टर के बारे में पूछने पर बताया कि उनकी तबियत खराब थी, इस कारण वह उपस्थिति लगाकर चले गए। आरबीएसके के स्कूल टीम के डाक्टर भी वहां नहीं मिले। अधिकारियों ने उनके बारे में भी पता किया तो एक महिला डाक्टर घर चली गई और दूसरा डाक्टर बीआरसी गया है। मगर, जांच करने पर वह भी बीआरसी पर नहीं मिले। एचआरपी डे पर निरीक्षण के दौरान सीएचसी पर 71 महिलाएं मिली। जांच टीम के अनुसार इस संबंध में स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा।