फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शिक्षण संस्थाओ में चला मतदाता जागरूकता अभियान

शिक्षण संस्थाओ में चला मतदाता जागरूकता अभियान

Wed, 24 Jan 2018 12:13 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
शिक्षण संस्थाओ में चला मतदाता जागरूकता अभियान
शामली। जिले की कई शिक्षण संस्थाओं में मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई।
विज्ञापन

मंगलवार को वीवी इंटर कालेज में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत छात्रों को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई। विद्यालय के प्रबंधक संजय कुमार संगल ने छात्रों को मतदान के अधिकार का प्रयोग करने पर जोर दिया। प्रधानाचार्य एसके आर्य ने छात्र-छात्राओं को मतदान के अधिकार के बारे में अवगत कराया। प्रत्येक नागरिक को लोकसभा, विधानसभा, ग्राम पंचायत निकायों में मतदान करने का अनुरोध किया। जिला समन्वयक मदनपाल सिंह, एनसीसी प्रभारी रजनीश कुमार, चीफ प्रोक्टर डॉ. मनोज शर्मा, उपप्रधानाचार्य प्रदीप कुमार गोयल ने मतदान के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। हिंदू कन्या इंटर कालेज में मतदाता जागरूक अभियान के तहत छात्राओं को मतदान के करने के लिए शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य मीना कुमारी और शिक्षिकाओं ने मतदान के प्रति जागरूक किया गया। मौके पर रेणुका शर्मा, मीनाक्षी, नीरजा वर्मा, मीनू गोयल, मीरा संगल, सोनू कुमार, संजीव पंवार, रमेशचंद, निशा गोयल, सुधा अग्रवाल, अतुल वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed