फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पशु चेकपोस्ट का ठेका छोड़ने में धांधली का आरोप

पशु चेकपोस्ट का ठेका छोड़ने में धांधली का आरोप

Sun, 17 Dec 2017 11:26 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
पशु चेकपोस्ट का ठेका छोड़ने में धांधली का आरोप
पशु चेकपोस्ट का ठेका छोड़ने में धांधली का आरोप
विज्ञापन

शामली । हरियाणा की तरफ से यूपी सीमा में प्रवेश के दौरान पशुओं की चिकित्सकीय जांच करने तथा जांच शुल्क वसूलने का ठेका छोड़ने में धांधली का आरोप लग रहा है। यह ठेका जिला पंचायत द्वारा छोड़ा जाता है। मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजने वाले व्यक्ति का आरोप है कि ठेका सिर्फ नौ लाख रुपये में तीन साल के लिए आचार संहिता लगी होने के दौरान छोड़ दिया गया, जबकि वह 45 लाख रुपये में ठेका लेने पहुंचा था। प्रकरण की जानकारी होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने जांच शुरू कर दी है।
सहारनपुर जनपद के गांव पनियाली कासमपुर निवासी रविंद्र सिंह ने एक दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस संबंध में शिकायत पत्र भेजा। उसमें बताया कि जिला पंचायत द्वारा पानीपत रोड कैराना यमुना ब्रिज पर पशु चेकपोस्ट का ठेका छोड़ा जाता है। 29 नवंबर को रविंद्र के अलावा अन्य लोग भी ठेका लेने को बोली लगाने जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि जिला पंचायत कार्यालय के कर्मियों ने कह दिया कि आचार संहिता लगी हुई है, जिस कारण नीलामी नहीं होगी। इसके चलते वह लौट गए। रविंद्र ने बताया कि इसके बाद उन्हें मालूम चला कि जिला पंचायत ने साठगांठ करते हुए 29 नवंबर को ही मात्र नौ लाख रुपये में तीन वर्ष के लिए पशु चेकपोस्ट का ठेका बगैर सार्वजनिक नीलामी के किसी दिलशाद के नाम छोड़ दिया। जबकि पूर्व में उन्होंने 45 लाख रुपये बैंक ड्राफ्ट सहित प्रार्थना पत्र देकर नीलामी में शामिल कराने की मांग की थी। रविंद्र का कहना है कि वह इस ठेके को 45 लाख रुपये में लेने को तैयार था, इसके बावजूद जिला पंचायत अधिकारियों ने मनमानी कर सरकार को राजस्व के रूप में नुकसान पहुंचाया है। उनकी मांग है कि ठेका निरस्त कराकर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में पारदर्शी ढंग से नीलामी कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन

प्रकरण की चल रही है जांच : सीडीओ
पशु चेकपोस्ट का ठेका छोड़ने में गड़बड़ी की आशंका से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई है। उस पर जांच की जा रही है। जिला पंचायत अधिकारियों से रिकार्ड मंगाया है। साथ ही दोनों पक्षों को भी वार्ता के लिए बुलाया गया है, ताकि मालूम चल सके कि नीलामी की प्रक्रिया क्या रही। यदि कोई गड़बड़ी की गई है, तो कार्रवाई होगी। --- रेनू तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

--- पारदर्शिता और नियमों के साथ हुआ ठेका-- संतोष
जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी का कहना है कि पशु चेकपोस्ट का ठेका छोड़ने में पूर्ण पारदर्शिता बरती गई। ठेका छोड़ने से पहले इसकी सूचना सार्वजनिक की गई थी। नीलामी में हिस्सा लेने आए लोगों ने बोली लगाई थी। उनके अलावा कोई व्यक्ति बोली लगाने नहीं पहुंचा। नियमों का ख्याल रखते हुए पूर्व में ठेके से प्राप्त धनराशि के सापेक्ष करीब 20 प्रतिशत ज्यादा धनराशि पर ठेका छोड़ा गया है। यदि किसी को एतराज है, तो नीलामी प्रक्रिया के संबंध में अभिलेख देख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed