फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ब्लाक स्तरीय कुश्ती में लांक गांव के छात्रों का रहा दबदबा

ब्लाक स्तरीय कुश्ती में लांक गांव के छात्रों का रहा दबदबा

Thu, 14 Dec 2017 11:13 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
ब्लाक स्तरीय कुश्ती में लांक गांव के छात्रों  का रहा दबदबा
शामली। बनत स्थित बीआरसी पर चल रहे ब्लाक स्तरीय खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का समापन हो गया। कुश्ती प्रतियोगिता में लांक गांव के स्कूल के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। सभी विजेेता छात्र-छात्राओं अब 17 दिसंबर को होने वाली जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों की खो-खो, कबड्ड़ी, फुटबाल, चक्का फेंक आदि प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्राथमिक वर्ग में कबड्ड़ी में बालक और बालिका वर्ग में भनेड़ा जट विजेता रहा। खो-खो में बालक में लिलौन और बालिका में भनेड़ा जट गांव के बच्चे विजेता रहे। उच्च प्राथमिक वर्ग में गोला फेंक में आनंद भैंसवाल और रुबी बलवा, चक्का फेंक में मुर्सलीन बनत और रूबी बलवा विजेता रहे। कबड्ड़ी में लिलौन और बालिका में भनेडा जट, खो-खो में करौदा हाथी और बालिका में भाजू, बाधा दौड़ में गोहरनी प्रथम, बालिका में बलवा प्रथम रहा। कुश्ती में 32 किग्रा में गौतम लांक, 38 किग्रा में अनुज लांक, 35 किग्रा मेें सचिन लांक और गौरव लांक विजेता रहे। सभी प्रतियोगिताओं में प्राथमिक स्तर पर लिलौन सर्किल और उच्च प्राथमिक स्तर पर भाजू सर्किल विजेता रहा। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी भारत भूषण ने सभी विजेता बच्चों को पुुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि सभी विजेता अब 16 से 17 दिसंबर के बीच शहर के उधम सिंह स्टेडियम में होने वाली जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने सभी ब्लाकों को जल्द से जल्द विजेताओं की सूची बीएसए कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए। इस दौरान सुनील, प्रमोद, सुधीर, रुबी, उपमा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed