फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सबसे बड़े अंतर से चुनाव जीतीं अंजना बंसल

सबसे बड़े अंतर से चुनाव जीतीं अंजना बंसल

Sat, 02 Dec 2017 11:01 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
सबसे बड़े अंतर से चुनाव जीतीं अंजना बंसल
सबसे बड़े अंतर से चुनाव जीतीं अंजना बंसल
विज्ञापन

शामली। नगर निकाय चुनाव में सबसे बड़ी जीत नगर पालिका परिषद शामली से अंजना बंसल को मिली। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को 6506 वोटों से हराया, जबकि कैराना नगर पालिका चेयरमैन बने हाजी अनवर हसन ने सपा प्रत्याशी को 6068 वोटों से परास्त किया। तीसरे नंबर पर बड़ी जीत में थानाभवन से रफत परवीन रहीं, उन्होंने अंजलि शर्मा को 3336 वोटों से हराया। वहीं, सबसे कम अंतर वाली जीत नगर पंचायत बनत में भाजपा प्रत्याशी राजीव की हुई। उन्होंने वजाहत खां को सिर्फ 52 वोटों के अंतर से पराजित कर दिया। वहीं, झिंझाना से नौशाद ने भी महज 59 वोटों के अंतर से कय्यूम को हरा दिया। इसके अलावा नगर पालिका कांधला से वाजिद हसन 537 वोटों के अंतर से चेयरमैन बने, तो नगर पंचायत एलम से निर्दलीय दीपा पंवार ने भाजपा प्रत्याशी रीना पंवार को 325 वोटों से हराया। नगर पंचायत ऊन से बसपा प्रत्याशी कुलदीप मान ने 236 वोटों से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को हराया। नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता से अली हसन ने 880 वोटों के अंतर से हरवीरी को पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed