{"_id":"59c950074f1c1bb8538b4673","slug":"31506365447-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भी बच्चें हर दिन आपस में अंग्रेजी में करें बात: बीएसए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भी बच्चें हर दिन आपस में अंग्रेजी में करें बात: बीएसए
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
बीएसए ने लांक स्थित आदर्श प्राथमिक स्कूल नंबर-1 में पहुंचकर मिड-डे मील चेक किया। साथ ही बच्चों से प्रश्न पूछते उनका ज्ञान परखा।
सोमवार को डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने क्षेत्र के गांव लांक स्थित आदर्श प्राथमिक स्कूल नंबर 1 अंग्रेजी माध्यम का निरीक्षण करने का निर्णय लिया था। जिस पर बीएसए चंद्रशेखर, खंड शिक्षा अधिकारी भारत भूषण त्यागी और एमडीएम जिला समन्व्यक जितेंद्र सिंह डीएम से पहले ही टीम के साथ स्कूल में व्यवस्था का जायजा लेने पहुंच गए। जिसके बाद बीएसए ने स्कूल में पहुंचकर मिड-डे मील चेक किया। इसके साथ भी कक्षा में पहुंचकर शिक्षकों और बच्चों का ज्ञान परखने के लिए सभी से इतिहास के प्रश्न पूछे और किताबें पढ़वाकर दिखवाई। इसके साथ ही उन्होंने स्कूल अंग्रेजी माध्यम होने के कारण सभी बच्चों को हर रोज अंग्रेजी में ही बात करने के लिए कहा। अगर अभी से अंग्रेजी में बात करेंगे तो कोई भी बच्चा अंग्रेजी में प्राइवेट स्कूलों के बच्चों से पीछे नहीं रहेगा। जिसके बाद स्कूल में बनी मां समिति की सदस्या संतोष से बात की। उन्होंने सभी सदस्यों को बुलवाकर हर रोज मिड-डे मील चेक करने की अपील की। वहीं शिकायत मिलने पर कार्यालय में जानकारी देने की अपील की। जबकि डीएम कार्यों में व्यस्तता के चलते निरीक्षण नहीं कर सके।