फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कम उपस्थिति पर नहीं दे सकेंगे छात्र छात्रा परीक्षा

कम उपस्थिति पर नहीं दे सकेंगे छात्र छात्रा परीक्षा

Wed, 20 Sep 2017 12:16 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
कम उपस्थिति पर नहीं दे सकेंगे छात्र छात्रा परीक्षा
शामली।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। जिसके बाद सभी कॉलेजों में शिक्षण कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसके चलते कॉलेज प्राचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं को नियमित कक्षा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने उपस्थिति कम मिलने पर परीक्षा से वंचित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

वीवी पीजी की प्राचार्य डॉ. वेदकुमारी और आरके पीजी के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम और एमए व एमएससी में सभी संस्थागत छात्र छात्राओं का कॉलेज में शिक्षण कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने सभी से कॉलेज पहुंचकर समय सारिणी के अनुसार अपनी अपनी कक्षाओं में उपस्थित होकर शिक्षण कार्य करने के निर्देश दिए हैं। अगर किसी भी छात्र छात्रा की उपस्थिति यूनिवर्सिटी के नियमानुसार पूरी नहीं होगी तो उसको यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में शामिल होने से वंचित किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी छात्र छात्रा की होगी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को कॉलेज की वेशभूषा व आईकार्ड के साथ ही कॉलेज में एंट्री करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed