फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गरीबों के काट दिए नाम, लाइसेंसधारी को मिल रहा राशन

गरीबों के काट दिए नाम, लाइसेंसधारी को मिल रहा राशन

Sat, 12 Aug 2017 12:44 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
गरीबों के काट दिए नाम, लाइसेंसधारी को मिल रहा राशन
शामली।
विज्ञापन

गांव चंदेनामाल के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से राशन डीलर और प्रधान की शिकायत की है। शुक्रवार को गांव चंदेनामाल निवासी महिपाल, दुष्यंत कुमार, राजकुमार, रामबीर, रामकुमार, सुदेश, किरणपाल, श्रीपाल, ज्ञानो, जोगेंद्र आदि कलक्ट्रेट पहुंचे। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह से मुलाकात कर बताया कि राशन वितरण में गड़बड़ी की जा रही है। पात्र लोगों को भी राशन नहीं मिल रहा है। कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिनके पास कार तथा शस्त्र लाइसेंस है, उन्हें राशन मिल रहा है। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि राशन वितरण पात्रता के आधार पर ही कराया जाएगा। यदि गड़बड़ी की जा रही है, तो उसकी जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।

राशन डीलर पर अभद्रता करने का आरोप (फोटो)
शामली। कांधला क्षेत्र के गांव हाजीपुर दुगड्डा के लोगों ने राशन डीलर के खिलाफ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर कहा कि राशन डीलर के यहां जब लोग खाद्यान्न लेने जाते हैं, तो उनसे अभद्रता की जाती है। राशन की दुकान को जांच में अनियमितता पाए जाने पर गत जून माह में निलंबित कर दिया गया था, लेकिन वही डीलर अभी तक राशन वितरण कर रहा है। उनकी मांग है कि मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए। इस दौरान हारुन, इंतजार, महबूब, यासीन, अकबर, नफीस, रुकमा, नाजिम, अलीशान, इकराम, जाहिद, जहांगीर, मुस्तफा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पूर्ति अधिकारी का पुतला फूंका (फोटो)
गढ़ीपुख्ता। कस्बा गढ़ीपुख्ता में राशन कार्ड न बनने और राशन न मिलने से नाराज लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन करके पूर्ति अधिकारी का पुतला फूंका। प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि कस्बे में कई बार राशन कार्ड बनवाने के लिए फार्म भरे जा चुके हैं, लेकिन सभी लोगों को राशन कार्ड नहीं मिल पाए हैं। कुछ लोगों के नाम राशन वितरण की सूची से भी काट दिए गए हैं, जबकि वह पात्र हैं। इस बारे में पूर्ति अधिकारी से शिकायत की, लेकिन उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया और टरका दिया। इससे नाराज होकर लोगों ने प्रदर्शन करके पूर्ति अधिकारी का पुतला फूंका। इस दौरान रण कुमार, जुल्फिकार, फुरकान, शमीम, अहसान, अनीस, आसमां, आस मोहम्मद, नौशाद, इंतजार, शकीला, फरमान, बलराम, अकबर, मसीउल्ला, इस्लाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed