{"_id":"596a676e4f1c1bf32f8b4986","slug":"31500145518-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घट रहा यमुना का जलस्तर, प्रशासन ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घट रहा यमुना का जलस्तर, प्रशासन ने ली राहत की सांस
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
कई दिनों से पहाड़ों में बारिश रुकी हुई है, जिसके चलते यमुना का जलस्तर लगातार घट रहा है। शनिवार को 229.10 यमुना का गेज नापा गया। यहीं नही जल के बहाव की गति भी घटकर आधी रह गई। जिसके चलते प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
हथिनीकुंड बैराज से बुधवार को यमुना में एक लाख 37 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद बृहस्पतिवार रात एक बजे यमुना का जल स्तर 229.70 मीटर तक पहुंच गया था, लेकिन पहाड़ों में बारिश रुकने के बाद हथिनीकुंड बैराज से पानी नहीं छोड़ा गया। जिसके बाद यमुना का जलस्तर घटना शुरू हो गया। शुक्रवार को यमुना का जल स्तर 229.58 मीटर नापा गया था जो शनिवार शाम पांच बजे तक घटकर 229.10 मीटर रह गया। शनिवार को यमुना में पानी का बहाव भी 12 किमी प्रति घंटा से घटकर छह किमी प्रति घंटा रह गया। केंद्रीय जल आयोग के कार्य कुशल सहायक अजयपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को हथनी कुंड बैराज से केवल 13 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। उक्त पानी के कारण यमुना की गति व स्तर में कोई खास असर नहीं पड़ेगा। यमुना में अब कोई खतरा नहीं है और यदि बैराज से पानी नहीं छोड़े गया तो पानी ओर घटेगा।