{"_id":"5f25a6ae8ebc3e9f6a14f085","slug":"30-new-corona-positive-cases-found-in-the-district-shamli-news-mrt494207642","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना पॉजिटिव के 30 नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना पॉजिटिव के 30 नए केस मिले
विज्ञापन
शामली में कोरोना संक्रमित केस मिलने के बाद हॉटस्पॉट क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मी।
- फोटो : SHAMLI
जिले में कोरोना पॉजिटिव के 30 नए केस मिले
शामली। जनपद में कोरोना पॉजिटिव के 30 नए केस सामने आए हैं। उधर, कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव 18 लोगों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। अब जनपद में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 133 हो गई है।
शनिवार को जनपद में 824 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट मिली है, जिनमें कोरोना पॉजिटिव के 30 नए केस मिलें है। इनमें शामली में 17 लोग संक्रमित पाए गए, जिनमें कई महिलाएं शामिल हैं। मोहल्ला विश्वकर्मा नगर में 30 वर्ष की दो महिलाएं, कमला कालोनी में 25 वर्षीय युवक, बरखंडी में 30 और 35 वर्ष की दो महिलाएं और सात साल की बालिका कोरोना संक्रमित मिली है। हनुमान रोड निवासी 26 वर्षीय युवक और भमबारी निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। सुभाष नगर रेलपार में 26 वर्षीय महिला, वेद विहार एक परिवार की छह साल की बालिका और 38 वर्षीय महिला, दयानंद नगर मोहल्ले में सात वर्षीय बालिका, पंजाबी कालोनी में 63 वर्षीय व्यक्ति, हलवाई हट्टा 58 वर्षीय व्यक्ति, विवेक विहार निवासी 32 वर्षीय युवक और माजरा रोड निवासी दो व्यक्ति के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। कस्बा कांधला के मोहल्ला खैल में एक ही परिवार के 40 वर्षीय महिला, 15 व 17 साल के दो किशोर और 19 और 20 साल की दो युवती के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित मिली है। थानाभवन क्षेत्र के गांव गंदेवड़ा में 31 और 62 वर्षीय महिला और 68 वर्षीय व्यक्ति और गांव हरड़ फतेहपुर में 53 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। कस्बा कैराना के मोहल्ला दरबार कलां में 18 वर्षीय युवती, 40 वर्षीय महिला, 25 और 30 वर्षीय युवकों के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शनिवार को जनपद में 30 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उधर, कोविड अस्पताल में भर्ती 18 लोगों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब जनपद में कोरोना पॉजिटिव एक्टिव केस की संख्या 133 हो गई है।