{"_id":"5b1044a14f1c1b8f6e8b580b","slug":"30-million-transactions-stuck","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 करोड़ का लेनदेन अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 करोड़ का लेनदेन अटका
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
bank strike
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। यूनाइटेड फार्म ऑफ बैंक यूनियन और यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के संयुक्त आह्वान पर जिले के बैंक कर्मियों की वेतन वृद्धि की मांग को लेकर दूसरे दिन भी हड़ताल रही। बैंक और एटीएम बंद रहने से उपभोक्ता को परेशानी का सामना करना पड़ा। दो दिन की हड़ताल के दौरान 30 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ।
वेतन वृद्धि की मांग को लेकर जिले की 106 बैंक शाखाओं में बृहस्पतिवार को भी ताले लटके रहे। इसके चलते लेनदेन नहीं हो पाया है। दूसरे दिन एटीएम भी धोखा दे गए है। ज्यादातर एटीएम में ताले लटके मिले। कैश निकालने के लिए लोग इधर-उधर भटकते रहे। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के सचिव इंद्रपाल सिंह ने बताया कि वेतन वृद्धि का समझौता एक नवंबर 2017 से देय है।
केंद्र सरकार और आईबीए की हठधर्मिता के कारण लागू नही हो पारहा है। मांगे पूरी न होने पर बैंक कर्मचारियों को मजबूरी में दो दिन की हड़ताल पर जाना पड़ा है। एलडीएम हरपाल सिंह तोमर ने बताया कि जिले की 106 बैंकों में दस करोड़ रुपये प्रतिदिन लेनदेन होता है। पांच करोड़ रुपये प्रतिदिन क्लीयरिंग होता है। उन्होंने बताया कि दो दिन में बीस करोड़ रुपये का लेनदेन एवं दस करोड़ रुपये क्लीयरिंग में फंस जाएगा। उन्होंने बताया कि एक जून के बाद बैंकों का कामकाज अपने पुराने ढर्रे में आएगा।
विज्ञापन
बैंक में हड़ताल के कारण लोग परेशान
थानाभवन। अपनी मांगों को लेकर दो दिनों से चल रही बैंक कर्मियों की हड़ताल के कारण लोगों को परेशानी हुई। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले देशभर में बैंक कर्मचारियों की बुधवार व बृहस्पतिवार को हड़ताल रही। इस हड़ताल में देशभर के साथ कस्बे व आसपास के गांवों के बैंक कर्मचारियों ने भी भाग लिया।
बैंक बंद होने के कारण न ही लोग गन्ने का भुगतान निकाल पाए और न बैंकों से जुड़े अन्य काम पुरे कर सके। यही नहीं, बैंक बंद होने की वजह से एटीएम में भी करेंसी नहीं डाली जा सकी। बुधवार सुबह को ही क्षेत्र के लगभग सभी एटीएम का कैश खत्म हो गया और दोपहर तक सभी एटीएम के बाद कैश खत्म का बोर्ड लग गया। लोग कार्ड लेकर एटीएम पर भटकते रहे, लेकिन हर जगह से उन्हें मायूस ही लौटना पड़ा। उधर, बृहस्पतिवार को भी बैंक की हड़ताल रही। ब्यूरो