फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   29564 sugarcane farmers did not register online

29564 गन्ना किसानों ने नहीं कराया ऑनलाइन पंजीकरण

Wed, 15 Dec 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
29564 sugarcane farmers did not register online
शामली। जिले के 29564 गन्ना किसानों ने ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कराया है। गन्ना विभाग ने पांचवीं बार ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई है। वंचित किसानों को 25 दिसंबर तक का मौका दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में 88186 किसान है, अभी तक 58622 किसान ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके है। 29564 किसान ऑनलाइन पंजीकरण कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि ऐसे गन्ना किसान जो इंटरनेट-सर्वर की गति धीमी होने अथवा मोबाइल या इंटरनेट की अच्छी जानकारी के अभाव या अन्य तकनीकी कारणों से घोषणा पत्र भरने से अभी भी वंचित रह गए हैं। उनकी सुविधा के दृष्टिगत ईआरपी की वेबसाइट ऑनलाइन घोषणा पत्र भरने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर से बढ़ाकर 25 दिसंबर तक अवसर प्रदान किया जा रहा है। ऑनलाइन घोषणा पत्र भरने की अंतिम तिथि को पूर्व में पांच बार बढ़ाया जा चुका है, लेकिन अभी भी किसान तकनीकी कारणों के कारण अभी भी घोषणा पत्र भरने से वंचित रह गए हैं। ऐसे किसान 25 दिसंबर तक तक आनलाइन पंजीकरण करा लें। घोषणा पत्र न भरने वाले किसानों को सामान्य बढ़ोत्तरी, उपज बढ़ोत्तरी, अतिरिक्त सट्टा आदि की सुविधा नहीं मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed