{"_id":"5fb95a7e8ebc3edc0f59e75e","slug":"28-more-corona-infected-found-in-the-district-shamli-news-mrt512042181","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 28 और कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 28 और कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
जिले में 28 और कोरोना संक्रमित मिले
शामली। जिले में कोरोना पॉजिटिव के 28 और केस मिले हैं। पूर्व में संक्रमित हुए 15 व्यक्ति ठीक हुए हैं, जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 173 हो गई है।
शनिवार को प्राप्त सैंपलों की रिपोर्ट में शहर की सब्जी मंडी में 70 वर्षीय व्यक्ति, कृष्णा नगर में 23 वर्षीय युवक, पुराना बस स्टैंड के निकट 80 वर्षीय वृद्ध कोरोना संक्रमित मिला है। गांव वेदखेड़ में सात साल के बच्चे समेत दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। शिव मूर्ति पर 51 वर्षीय व्यक्ति, शिवगंज मंडी में 20 वर्षीय युवक और 42 वर्षीय महिला, काकानगर में दो महिलाओं समेत चार व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले। गांव बुटराड़ा, कांधला, राजपुर छाजपुर, कैंडी और बाबरी में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शनिवार को कोरोना पॉजिटिव के 28 नए केस मिले है।
कैराना में 113 सैंपल लिए
कैराना। शनिवार को स्वास्थ्य टीम ने सीएचसी व दभेड़ी खुर्द में रेंडम सेंपलिंग अभियान के तहत 113 लोगों के सैंपल लिए। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि एंटीजन किट से कुल 91 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। आरटीपीसीआर किट से 22 लोगों के सैंपल लेकर लैब में भेेजे गए है।